ईरान के विरोध में ‘छोटा युद्ध’ करने के भ्रम में ना रहे – ईरान के विदेशमंत्री की अमरिका को चेतावनी

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरतेहरान – ‘ईरान के साथ छोटा युद्ध करना मुमकिन होगा, इस भ्रम में ना रहें’, यह चेतावनी ईरान के विदेशमंत्री जावेद झरिफ ने अमरिका को दी है| अमरिका ने ईरान पर हमला किया तो भयंकर युद्ध की शुरूआत होगी और उसके बाद बनती स्थिति किसी के भी नियंत्रण में नही रहेगी, यह संदेश ईरान के विदेशमंत्री दे रहे है| अमरिका और ईरान की लष्करी सामर्थ्य में काफी फरक है और ईरान के साथ शुरू किया युद्ध ज्यादा समय नही चलेगा, यह बात अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने हाल ही में कही थी| लेकिन, यह युद्ध छोटा नही रहेगा, ऐसा कहकर ईरान के विदेशमंत्री ने अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष को जवाब दिया है|

ईरान के विदेशमंत्री झरिफ ने सोशल मीडिया के जरिए हम भी अमरिका के विरोध में युद्ध के लिए तैयार होने का ऐलान किया| इस युद्ध में अमरिका के सामने ईरान लंबे समय तक खडा नही रह पाएगा| अमरिका जल्द ही इस युद्ध में सफलता हासिल करेगी, इस बारे में अमरिका भ्रम में होने का दावा विदेशमंत्री झरिफ ने किया| साथ ही अमरिका ने ईरान पर लगाए प्रतिबंध यानी युद्ध को विकल्प नही हैं| अमरिका के यह प्रतिबंध ही युद्ध के लिए बढावा देनेवाले होने का आरोप भी उन्होंने किया| इस वजह से अगले दिनों में युद्ध शुरू होता है तो इसके लिए ईरान नही, बल्कि अमरिका के प्रतिबंध जिम्मेदार होंगे, यह आरोप झरिफ ने रखा|

साथ ही ईरान का परमाणु कार्यक्रम नष्ट करनेसंबंधी ट्रम्प ने किया ऐलान यानी नरसंहार की खुली धमकी है| अमरिका की यह धमकी यानी युद्धगुन्हा होेने का आरोप ईरान के विदेशमंत्री ने किया| ईरान का परमाणु कार्यक्रम रोकना अमरिका के लिए जरा भी मुमकिन नही होगा, यह दावा भी झरिफ ने किया| ‘ईरान को धमकाना संयुक्त राष्ट्रसंघ के नियमों के तहेत गैरकानूनी होगा’, यह इशारा झरिझ ने दो दिन पहले ही अमरिका को दिया था| अमरिका और मित्रदेशों ने कितना भी धमकाया फिर भी ईरान अपने परमाणु केंद्र में संवर्धित युरेनियम की तादाद बढाएगा, यह भी झरिफ ने कहा था|

पिछले कुछ दिनों से ईरान लगातार अमरिका को जैसे को तैसा प्रत्युत्तर देने की धमकियां दे रहा है| मिसाइल हमले में अमरिकी ड्रोन गिराने के बाद अघले दिनों में भी इसी तरह की कार्रवाई करने का ऐलान ईरान ने किया था| सीर्फ अमरिका ही नही, बल्कि खाडी क्षेत्र में अमरिका के हितसंबंधों पर भी हमलें करने के इशारें ईरान के सेना अधिकारियों ने दिए थए| ईरान की इन हरकतों के बाद राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने ईरान के विरोध में लष्करी कार्रवाई के आदेश जारी किए थे| लेकिन, इस कार्रवाई में ईरान की जनता बेवजह बलि होती, यह कहकर राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने ईरान पर हमलें करने के आदेश पीछे लिए थे|

अमरिका की इस निर्णय से बडा संघर्ष टला था| लेकिन, इसके बाद ईरान से अमरिका को दी जा रही धमकियों में आक्रामकता बढी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.