ईरान का खतरा देखकर अमरिका खाडी क्षेत्र में सवा लाख सैनिक तैनात करेगी – अमरिकी दैनिक का दावा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवॉशिंगटन – पर्शियन खाडी में विमान वाहक ‘यूएसएस अब्राहम लिंकन’ युद्धपोत, ‘बी-५२ बॉम्बर्स’, ‘पॅट्रियॉट’ हवाई सुरक्षा यंत्रणा तैनात करके अमरिका ने ईरान को कडी चेतावनी दी है| लेकिन, ईरान से बढ रहे खतरे की पृष्ठभूमि पर राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प जल्द ही खाडी क्षेत्र में १.२ लाख सैनिक तैनात कर सकते है| अमरिका के शीर्ष ‘द न्यूयॉर्क टाईम्स’ इस दैनिक ने यह जानकारी प्रसिद्ध की है|

वर्ष २००३ में अमरिका के उस समय के राष्ट्राध्यक्ष बराक ओबामा इन्होंने इराक से अमरिका की सेना हटाई थी| उसके बाद वर्तमान के राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प खाडी क्षेत्र में अमरिकी सेना की अबतक की सबसे बडी तैनाती करेंगे, यह दावा अमरिकी दैनिक ने किया है|

राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प इन्होंने लगाए कडे प्रतिबंधों के कारण ईरान ने युरेनियम संवर्धन बढाने की धमकी दी है| इसके अलावा ईरान के लष्करी अधिकारी खाडी क्षेत्र में अमरिकी हितसंबंधों पर हमलें करने की धमकी दे रहे है| इस वजह से ईरान से बने खतरे में बढोतरी होने की पृष्ठभूमि पर अमरिका यह तैनाती करेगी, ऐसा अमरिकी दैनिक का कहना है|

अमरिकी रक्षा मुख्यालय ‘पेंटॅगॉन’ ने खाडी क्षेत्र में १.२ लाख सैनिक तैनात करने का प्लैन तैयार करना शुरू किया है, यह भी इस अमरिकी दैनिक ने कहा है और इसके लिए अमरिकी सेना अधिकारी का हवाला दिया है| लेकिन, इस दैनिक ने इस प्लैन की जानकारी देनेवाले सेना अधिकारियों के नाम दिए नही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.