ईरान के विदेशमंत्री पर प्रतिबंध लगाना अमरिका का बचपना – ईरान की आलोचना

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवॉशिंगटन/तेहरान: अमरिका की ईंधन निर्यात, व्यापार, अर्थव्यवस्था, रिव्होल्यूशनरी गार्डस् को लक्ष्य करने के बाद अमरिका ने ईरान पर नए प्रतिबंध लगाए हैं| इसमें ईरान के विदेश मंत्री जावेद झरिफ पर प्रतिबंध लगाने की अमरिका ने घोषणा की हैं| इसके अनुसार झरिफ के अमरिका में होने वाले धन और संपत्ति पर प्रतिबंध आने वाले हैं| अमरिका की यह कार्रवाई बचकानी होने की आलोचना ईरान ने की हैं| साथ ही उनके विदेश मंत्री से भयभीत होकर अमरिका ने यह कार्रवाई करने का ताना ईरान ने मारा हैं|

अमरिका के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को ईरान पर नए प्रतिबंधों की घोषणा की हैं| ‘ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्ला खामेनी की अविवेकी धारणा झरिफ के द्वारा ही चलन में लाई जाती हैं| झरिफ ईरान के अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रवक्ता और परमाणु प्रस्ताव से संबंधित प्रमुख मध्यस्थ हैं| झरिफ ने पर्शियन खाड़ी में विदेशी जहाजों पर हुए ईरान की कार्रवाई का समर्थन किया था| इसीलिए ईरान में खामेनी शासन को स्पष्ट संदेश देने के लिए झरिफ पर प्रतिबंध लगाए गए हैं’, ऐसी घोषणा अमरिका के अर्थमंत्री स्टीव्हन एन्मुकिन ने की हैं|

इस प्रतिबंध के अंतर्गत ईरान के विदेश मंत्री झरिफ की अमरिका में होने वाली संपत्ति और व्यवहारों पर जब्ती आएगी| परंतु अमरिका में अपनी संपत्ति नहीं होने का दावा झरिफ कर रहे हैं| तो वर्तमान में यह प्रतिबंध सामान्य रूप के होते हुए आने वाले समय में कठोर प्रतिबंधों का उपयोग करने के संकेत भी अमरिका के कोषागार और विदेश मंत्रालय ने दिए हैं| ऐसा हुआ तो झरिफ का अमरिका में प्रवेश वर्जित किया जा सकता हैं| अगले महीने में संयुक्त राष्ट्र संघ की आम सभा के पश्चात अमरिका झरिफ पर अधिक कठोर प्रतिबंध लगाने का दावा किया जाता हैं|

लेकिन अमरिका के प्रतिबंध बचकाने होने का दावा ईरान ने किया हैं| अमरिका के प्रतिबंधों के कारण ईरान का कुछ बिगड़ने वाला नहीं हैं| बल्कि पश्चिमी देशों के साथ झरिफ के मित्रता पूर्ण संबंध होने के कारण अमरिका घबरा गई हैं| इसीलिए ही अमरिका ने यह कार्रवाई करने का ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा हैं|

दौरान, विदेश मंत्री झरिफ पर प्रतिबंध लगाकर अमरिका ने ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनी को लक्ष्य करने का दावा ‘अल जझिरा’ इस खाड़ी के समाचार माध्यम की विशेषज्ञा ‘रोसीलँड जॉर्डन’ ने किया हैं| आने वाले समय में ईरान पर और भी कठोर प्रतिबंध लगाने के संकेत इसके द्वारा अमरिका ने दिए हैं, ऐसा जॉर्डन ने कहा हैं| ईरान पर अधिक कठोर प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं, ऐसा अमरिका ने पहले ही सूचित किया हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.