भारत पर शर्ते थोपने की कोशिश न करें – बायडेन प्रशासन को अमरिकी विश्लेषिका की स्पष्ट सलाह

वॉशिंग्टन – रशिया संबंधित भारत की नीति और मानव अधिकारों के मुद्दे पर अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष बायडेन भारत के प्रधानमंत्री से बिल्कुल चर्चा करें। लेकिन, भारत पर शर्ते थोपने की कोशिश न करें। प्रधानमंत्री मोदी के सामने मानव अधिकारों का मुद्दा उठाते वक्त अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष संयम दिखाए, इस मुद्दे पर बेवजह आक्रामक भूमिका न अपनाए। क्यों कि, अमरीका भी पुरी तरह से आदर्शन जनतंत्र है, यह दावा नहीं कर सकते, ऐसा स्पष्ट बयान अमरिकी विश्लेषिका लिझा कर्टिस ने किया। चीन की इंडो-पैसिफिक में देखी जा रही आक्रामकता के मद्देनज़र अमरीका के लिए भारत एक बड़ा अहम देश है, इसका अहसास बायडेन प्रशासन रखे, ऐसी चेतावनी कर्टिस ने दी है।

अमरीका पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा जोरदार स्वागत हो रहा हैं और कई कारणों से यह दौरा ऐतिहासिक साबित होगा, यह दावा भी किया जा रहा है। दोनों देश सामरिक एवं अन्य मोर्चों पर सहयोग से संबंधित बड़े अहम निर्णय करेंगे, ऐसी चर्चा भी शुरू हुई है। लेकिन, इसी बीच बायडेन प्रधानमंत्री मोदी के सामने विवादित मुद्दे उठाए, ऐसी मांग कुछ अमरिकी जनप्रतिनिधियों ने की थी। इसपर अमरीका की विश्लेषिका लिझा कर्टिस ने बायडेन प्रशासन को स्पष्ट सलाह दी है।

इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता के मद्देनज़र अमरीका के भारत से हो रहे सहयोग की अहमियत काफी बढ़ी है। ऐसी स्थिति में रशिया एवं अन्य मुद्दों पर भारत के साथ बने मतभेद नज़रअंदाज करने का राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने किया निर्णय समझदारी का है। लेकिन, भारत को सहायता मुहैया करते समय भारत के सामने किसी भी तरह की शर्ते रखने की गलती अमरीका न करें। रशिया ने यूक्रेन पर किया हमला और इंडो-पैसिफिक में शुरू चीन की गतिविधियां एक-दूसरे से जुड़ी होने के मुद्दे पर कर्टिस ने बायडेन प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। इसी वजह से भारत को चोट पहुंचाने की गलती न करें, ऐसी सलाह कर्टिस ने बायडेन प्रशासन को दी है।

इसी बीच, भारत से चर्चा करते समय विवादित मुद्दे उठाने की मांग अमरिकी जनप्रनिधियों ने राष्ट्राध्यक्ष बायडेन से की थी। इस बीच व्हाईट हाऊस ने भी यह स्पष्ट किया है कि, राष्ट्राध्यक्ष बायडेन प्रधानमंत्री मोदी से यूक्रेन युद्ध के मुद्दे पर चर्चा करेंगे। इस पृष्ठभूमि पर लिझा कर्टिस ने यह सलाह देना काफी बड़ी अहमियत रखती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.