अलगाववादी नेताओं के साथ पाकिस्तान ने की चर्चा का भारी असर होगा – भारत की चेतावनी

नई दिल्ली – जम्मू कश्मीर के अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक से पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने फोन पर चर्चा की थी| इस पर भारत ने आक्षेप जताया था| इस मामलें में विदेश मंत्रालय ने भारत में नियुक्त पाकिस्तान के उच्चायुक्त को समन्स भेजा है| वही, विदेश सचिव विजय गोखले ने इस बर्ताव के गंभीर परिणाम होंगे, यह चेतावनी पाकिस्तान को दी है|

बुधवार को पाकिस्तान के विदेशमंत्री कुरैशी ने मीरवाइज उमर फारूक को फोन करके चर्चा की थी| इस दौरान फारूक ने कश्मीर के जनता के लिए हो पाकिस्तान से हो रहे तथाकथित प्रयत्नों के बारे में आभार जताया| तथा भारत जम्मू कश्मीर में जनता पर अत्याचार कर रहा है, ऐसा ढिंढोरा मीरवाइज उमर फारूक ने पिटा है और जम्मू कश्मीर के जनता पर इस प्रकार से दबाव नहीं लाया जा सकता, ऐसा कहकर इस अलगाववादी नेता ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री को खुश किया है| पाकिस्तान के अखबारों में इस बारे में खबरें प्रसिद्ध हुई है|

भारत के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को इस चर्चा को लेकर पाकिस्तान के उच्चायुक्त को समन्स भेजा है| भारत के विदेश सचिव विजय गोखले ने इस चर्चा की वजह से पाकिस्तान के दोगले बर्ताव का पर्दाफाश होने की बात कही है| एक तरफ हम भारत के साथ चर्चा के लिए उत्सुक होने का चित्र पाकिस्तान निर्माण कर रहा है और दूसरी तरफ पाकिस्तान आतंकवादी कार्रवाइयों को बढावा दे रहा है, ऐसी आलोचना विदेश सचिव गोखले ने की है| पर यह गतिविधियां भारत के अंदरूनी मामलों में स्पष्ट रूप से हस्तक्षेप है, ऐसा कहकर विजय गोखले ने इसका कड़े शब्दों में निषेध जताया है|

इतना ही नहीं बल्कि पाकिस्तान की कार्रवाई मतलब अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है, ऐसा विदेश सचिव ने कहा है| पाकिस्तान उजागर रूप से भारत के विरोध में कारवाईयों को उत्तेजित कर रहा है, यह बात सहन नहीं हो सकती इसका एहसास विदेश सचिव ने पाकिस्तान को दिलाया है| पाकिस्तान की इन करतूतों के गंभीर परिणाम हो सकते हैं, ऐसी चेतावनी विदेश सचिव गोखले ने दी है| तथा जम्मू कश्मीर यह भारत का अविभाज्य भूभाग था, है और आगे चलकर भी रहेगा, ऐसा गोखले ने जोर देकर कहा है|

दौरान भारत ने जताया आक्षेप पाकिस्तान ने ठुकराया है| कश्मीर का प्रश्न यह भारत और पाकिस्तान में द्विपक्षीय समस्या होकर संयुक्त राष्ट्रसंघ के प्रस्ताव में भी यह मंजूर होने की बात पाकिस्तान ने कही है| तथा कश्मीरी जनता का संघर्ष, भारत से आतंकवाद कहा जा रहा है, ऐसा कहकर पाकिस्तान ने इस पर नाराजगी व्यक्त की है| तथा विदेशमंत्री कुरैशी एवं मीरवाइज उमर फारूक इनकी चर्चा में आक्षेप लेने जैसा कुछ भी ना होने की बात पाकिस्तानने कही है| तथा कश्मीर का प्रश्न सुलझने तक पाकिस्तान कश्मीर की जनता को समर्थन देता रहेगा ऐसा पाकिस्तान ने सूचित किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.