चीन तीसरे विश्‍व युद्ध की तैयारी में – वरिष्ठ अमरिकी सिनेटर का आरोप

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवॉशिंगटन – ‘साऊथ चाइना सी के क्षेत्र में चीन ने निर्माण किया हुआ द्विपसमुह और इन द्विपों पर लष्करी जमावडा करके चीन तीसरे विश्‍व युद्ध की तैयारी कर रहा है’, ऐसा आरोप अमरिकी संसद के ‘आर्मड् सर्व्हिसेस कमिटी’ के अध्यक्ष ‘जेम्स इनहॉफ’ इन्होंने किया है| साथ ही एशिया-प्रशांत समुग्री क्षेत्र में अमरिकी नौसेना की तैनाती होते हुए भी चीन ने इतने बडे प्रमाण में ऐसी लष्करी गतिविधियों को अंजाम देना, यह और भी चिंता का विषय है, ऐसा इनहॉफ ने कहा है| ‘साऊथ चाइना सी’ में चीन की आक्रामकता को लक्ष्य करते समय इनहॉफ इन्होंने अमरिका तैवान के साथ कायम रहेगी, यह गवाही भी दी|

विश्‍व युद्ध की तैयारी, तैयारी, जेम्स इनहॉफ, तीसरे विश्‍व युद्ध, द्विपों का लष्करीकरण, चीन, ईस्ट चाइना सी

‘साऊथ चाइना सी’ में चीन ने किए गैरजिम्मेदाराना निर्माण कार्य पर इनहॉफ इन्होंने कडी आलोचना की| ‘साऊथ चाइना सी’ में चीन ने किया द्विपों का निर्माण अवैध है| इन द्विपों का लष्करीकरण करके चीन ने अलग ही संकेत दिए है, यह दावा इनहॉफ इन्होंने किया|

‘साऊथ चाइना सी’ का लष्करीकरण करने के साथ इस समुद्री क्षेत्र के पडोस में और अन्य देशों की समुद्री सफर पर भी खौफ बिठाने की कोशिश चीन कर रहा है, यह आरोप भी इनहॉफ इन्होंने रखा है| इसके लिए चीन की नौसेना ने पिछले कुछ वर्षों में वियतनाम, फिलिपिन्स एवं अमरिका की युद्धपोत और गश्ती पोतों पर की हुई कार्रवाई का दाखिला इनहॉफ इन्होंने दिया| इस समुद्री क्षेत्र में किया द्विपों का निर्माण और इन द्विपोंका किया लष्करीकरण यानी चीन की तीसरे विश्‍व युद्ध तैयारी साबित होती है, चीन की यह तैयारी अमरिका के लिए और फिलहाल जागतिक व्यवस्था के लिए घातक साबित होगी, यह चेतावनी इनहॉफ इन्होंने दी है|

अमरिका के ‘आर्मड् सर्व्हिसेस कमिटी’ के अध्यक्ष चीन से बना यह खतरा रेखांकित कर रहे थे तभी अमरिका की गुप्तचर यंत्रणा के प्रमुख ‘डॅन कोटस्’ इन्होंने भी ‘साऊथ चाइना सी’ में चीन की गतिविधियां बढेंगी, यह इशारा दिया| आनेवाले समय में चीन इस समुद्री क्षेत्र के लष्करीकरण और भी तेज करेगा, यह जानकारी कोटस् इन्होंने सिनेट के ‘फॉरिन रिलेशन्स कमिटी’ के सामने रखी|

अमरिका से यह आरोप हो रहे थे तभी फिलिपिन्स के एक अत्यंत अहम बंदरगाह पर कब्जा करने की तैयारी चीन ने की है, यह बताया जा रहा है| तभी साऊथ चाइना सी के क्षेत्र में चीन ने ‘रेलगन’ का परीक्षण किया है, यह जानकारी भी सामने आ रही है| कुछ सप्ताह पहले साऊथ चाइना सी पर कब्जा करने के लिए अमरिका की दो विमान वाहक युद्धपोतों को डुबोने का ऐलान चीन ने किया था| दोन दिन पहले ही चीन ने ‘डीएफ-२६’ इस युद्धपोत विरोधी मिसाइल का परीक्षण करके वैसा इशारा भी दिया था|

इस पृष्ठभुमि पर चीन तीसरे विश्‍व युद्ध की तैयारी कर रहा है, इनहॉफ ने किए इस आरोप का महत्व बढा है| चीन साऊथ चाइना सी पर कब्जा करने के लिए आक्रामक लष्करी गतिविधियां कर रहा है, तभी अमरिका ने तैवान के साथ लष्करी सहयोग स्थापित करके चीन की गतिविधियों को उतनाही तीव्र प्रत्युत्तर दिया है, ऐसा दिखाई दे रहा है| इनहॉफ इन्होंने भी चीन का विरोध ठुकराकर अमरिका तैवान के पीछे डटकर खडी रहेगी, यह जोर देकर स्पष्ट किया| इस वजह से आनेवाले समय में चीन अपने सामर्थ्य के बलबुते पर तैवान पर दबाव बना नही सकता, यह स्पष्ट संदेशा अमरिका से दिया जा रहा है| अमरिकी युद्धपोतों की तैवान यात्रा से भी यही बात रेखांकित की जा रही है|

‘ईस्ट चाइना सी’ में युद्धाभ्यास में अमरिकी ‘बी-५२’ बॉम्बर्स शामिल होंगे

जापान के नियंत्रण के सेंकादू द्विप समुह क्षेत्र में अमरिका और जापान ने युद्धाभ्यास का आयोजन किया है| इस युद्धाभ्यास में अमरिका के दो ‘बी-५२’ बॉम्बर्स शामिल हो रहे है| ‘ईस्ट चाइना सी’ से कोकिनावा द्विपों के समुद्री क्षेत्र से नजदिक यह युद्धाभ्यास होगा और इस पर चीन से प्रतिक्रिया आने की संभावना है|

ईस्ट चाइना सी में सेंकाकू द्विप समुह पर जापान का प्रशासकीय अधिकार है| लेकिन, इन द्विपों पर और वहां की हवाई एवं समुद्री क्षेत्र पर चीन अपना हक जता रहा है| सेंकाकू पर अपना हक स्थापित करने के लिए चीन ने इस क्षेत्र की दिशा में युद्धपोत एवं लडाकू विमान भी रवाना किए थे और इसके साथ ही इस क्षेत्र में तनाव निर्माण किया था| ऐसी परिस्थिति में इस समुद्री क्षेत्र में अमरिका और जापान का हो रहा युद्धाभ्यास और इस युद्धाभ्यास में अमरिकी बॉम्बर्स शामिल होना चीन की बेचैनी बढानेवाली बात साबित होगी|

Leave a Reply

Your email address will not be published.