इस्रायल-तुर्की ईंधन वायु पाइपलाइन पर चर्चा शुरू

अंकारा/जेरूसलम – रशिया के ईंधन वायु पर निर्भरता घटाने के लिए यूरोपिय देश खाड़ी एवं अफ्रीकी देशों से बातचीत कर रहे हैं| इसमें अभी यूरोपिय देशों को पूरी सफलता नहीं मिली है| ऐसी स्थिति में इस्रायल और तुर्की के बीच ईंधन वायु पाइपलाइन संबंधित चर्चा शुरू हुई है| रशियन ईंधन के लिए यह पाइपलाइन विकल्प साबित होगी, यह दावा इस्रायल और तुर्की के सूत्रों ने किया है|

इस्रायल-तुर्की ईंधन वायु पाइपलाइन पर चर्चा शुरूमार्च के पहले हफ्ते में इस्रायल के राष्ट्राध्यक्ष आयसैक हर्झोग ने तुर्की का दौरा किया था| सन २००८ के बाद किसी इस्रायली नेता द्वारा तुर्की का दौरा करने का यह पहला अवसर था| गलत आर्थिक नीति के कारण देश में आलोचना का लक्ष्य बने तुर्की के राष्ट्राध्यक्ष रेसेप तय्यीप एर्दोगन ने इस्रायल एवं अरब देशों से संबंध सुधारने की कोशिशें तेज़ की हैं| इस पृष्ठभूमि पर राष्ट्राध्यक्ष एर्दोगन ने इस्रायली राष्ट्राध्यक्ष को तुर्की यात्रा का न्यौता दिया था|

इस यात्रा में इस्रायल और तुर्की के राजनीतिक, आर्थिक, व्यापारी सहयोग सुधारने पर चर्चा हुई| इस चर्चा में समुद्री रास्ते ईंधन वायु पाइपलाइन विकसित करने के मुद्दे का समावेश था, ऐसा तुर्की के सरकारी सूत्रों ने स्पष्ट किया| इसके लिए इस्रायली ईंधन प्रकल्प का इस्तेमाल किया जा सकता है, इस पर इस्रायल और तुर्की के नेताओं में चर्चा हुई, ऐसा इस्रायली सूत्रों का कहना है|

भूमध्य सागर और इस्रायल के समुद्री क्षेत्र में ‘लेवियथान’ ईंधन प्रकल्प शुरू है| इस्रायल की ‘न्यूमेड एनर्जी’ और अमरीका की ‘शेवरॉन’ कंपनी के पास इस ईंधन प्रकल्प का मालिकाना हक है| फिलहाल इस प्रकल्प में उत्पादित हो रहे ईंधन वायु की आपूर्ति इस्रायल के साथ जॉर्डन और इजिप्ट को हो रही है| इस्रायल-तुर्की ईंधन वायु पाइपलाइन पर चर्चा शुरूआनेवाले समय में इस प्रकल्प का वायु उत्पादन सालाना २१ अरब क्युबिक मीटर तक बढ़ाने की तैयारी इस्रायली कंपनी ने की है|

ऐसा होने पर यूरोपिय देशों को ईंधन वायु की आपूर्ति हो सकती है| इसकी वजह से अब तक रशिया के ईंधन वायु पर निर्भर यूरोपिय देशों को इस्रायल का विकल्प प्राप्त हो सकता है, ऐसा इस्रायली माध्यमों का कहना है| इसके लिए एर्दोगन की सरकार भी इस्रायल को सहायता करने के लिए तैयार है, ऐसा तुर्की के अधिकारी का कहना है| समुद्र के रास्ते ईंधन वायु की पाईपलाईन यूरोप तक पहुँचाने के मुद्दे पर राष्ट्राध्यक्ष हर्झोग के दौरे में चर्चा होने का दावा तुर्की के सरकारी सूत्र कर रहे हैं|

लेकिन, इस्रायल और तुर्की के बीच इस ईंधन वायु पाइपलाइन का निर्माण करना उतना आसान नहीं होगा, यह दावा इस्रायली विश्‍लेषक कर रहे हैं| क्योंकि, यह पाइपलाइन सायप्रस और सीरिया की समुद्री सीमा से गुज़रेगी| इनमें से सायप्रस का अस्तित्व तुर्की को मंजूर नहीं है| इसके अलावा सीरिया की अस्साद हुकूमत से तुर्की का बैर है| इसलिए इस पाइपलाइन का निर्माण करना राष्ट्राध्यक्ष एर्दोगन के लिए चुनौती साबित हो सकती है, यह दावा इस्रायली विश्‍लेषक कर रहे हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.