भारत और इस्रायल में गहरी दोस्ती – इस्रायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट

गहरी दोस्तीजेरूसलेम – भारत और इस्रायल में गहरी दोस्ती की बात इस्रायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने कही है। दोनों राष्ट्रों को प्रश्तापित राजनैतिक संबंधों के ३० वर्ष पूरे हुए हैं। इसके औचित्य पर भारत के प्रधानमंत्री ने कहा कि, दोनों राष्ट्रों के बीच सहकार्य नई ऊंचाई पर ले जाने का समय है। इस पर आभार प्रदर्शित करने वाला विडियों भी इस्रायल के प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध किया। इसमें भारत एवं इस्रायल में गहरी दोस्ती की बात प्रभावपूर्ण तरीके से कही गई है।

भारत के प्रधानमंत्री ने इस्रायल के साथ सहकार्य के लिए किए हुए नेतृत्व के लिए हम उनके आभारी है। भारत एवं इस्रायल भले ही भिन्न-भिन्न आकार के राष्ट्र हैं, पर दोनों राष्ट्रों में बहुतसारी बातें एकजैसी हैं। वैभवशालि विरासत, पारंपारिक स्नेहभाव और अत्याधुनिक संशोधन एवं प्रौद्योगिकी विषेयक कौशल्य, यह भारत एवं इस्रायल के बीच एकजैसी बातें हैं, ऐसा प्रधानमंत्री बेनेट ने आगे कहा। दोनों राष्ट्रों में प्रस्थापित राजनैतिक सहकार्य की तीस वर्ष की अवधि पूर्ण होते समय, दोनों राष्ट्रों की भागीदारी अधिक मजबूत हुई है। यह उभय राष्ट्रों के भविष्य के लिए बहुत बडी आशादाई बात है। दोनों राष्ट्र एकदूसरे के सहकार्य से बहुत ऊंचाईयां पार कर सकते हैं, ऐसा विश्वास प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने व्यक्त किया।

गहरी दोस्तीइस वर्ष इस्रायल के प्रधानमंत्री भारत के दौरे पर आएंगे। उनके इस दौरे की वजह से भारत और इस्रायल के संबंध अधिक दृढ होंगे, ऐसा विश्वास व्यक्त किया जा रहा है। आज के दौर में जारी वैश्विक स्तर के बदलावों को ध्यान में रखते हुए भारत एवं इस्रायल के सहकार्य को बहुत बडा महत्व प्राप्त हुआ है, ऐसा प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है। इसलिए दोनों राष्ट्र अनेक आघाडियों पर एकदूसरे को हर जरुरी सहायता करने के लिए तैयार होने की बात फिर से सामने आई है। विशेषरूप से संरक्षण की आघाडी पर भारत के इस्रायल के साथ सहकार्य के सकारात्मक लाभ दोनों राष्ट्रों को हो रहे हैं।

भारत और इस्रायल ने बराक ८ मिसाइल विकसित किए हैं। फिलहाल येमन में हौथी विद्रोहियों के निशाने पर युएई को भी मिसाईलें चाहिएं। इसके लिए युएई इस्रायल एवं भारत के साथ चर्चा कर रहा है, ऐसे दावे किए जा रहे हैं। पर इसे अधिकृत स्तर पर समर्थन नहीं मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.