लॉकडाऊन के दौरान चीन के शांघाय शहर में कोरोना से हुई ५० की मौत – स्थानिय लोगों में तीव्र असंतोष

शांघाय – कम्युनिस्ट हुकूमत ने लगाए सख्त प्रतिबंध, जीवनावश्यक सामान की किल्लत और सेन्सारशिप की वजह से चीन के शांघाय की जनता में असंतोष की भावना तीव्र हुई हैं| मार्च महीने के अन्त में शुरू किया गया लॉकडाऊन महीना पूरा होने के बाद भी हटाया नहीं गया| कुछ दिनों के शिथिल किए गए प्रतिबंधों के बाद फिर से सख्त लॉकडाऊन शुरू हुआ हैं| इसके साथ ही पुरानी समस्या बनी रहने से शांघाय की जनता में गुस्सा और नाराज़गी की भावना हैं| विभिन्न माध्यमों से जनता का असंतोष बाहर निकलता दिख रहा हैं| इसी दौरान शहर में करीबन ५० कोरोना संक्रमितों की मौत होने की जानकारी भी सामने आयी हैं|

शांघाय, चीन के साथ एशियाई महाद्विप का प्रमुख आर्थिक और व्यापारी केंद्र के तौर पर जाना जाता हैं| मार्च महीने के शुरू से ही इस शहर में भारी संख्या में कोरोना संक्रमित पाए जा रहे थे| मार्च महीने के आखरी हफ्ते में लॉकडाऊन का ऐलान करके यह प्रतिबंध ५ अप्रैल तक जारी रहेंगे, यह ऐलान किया गया था| लेकिन, इसके बाद स्थिति में सुधार होने के बजाय अधिक से अधिक बिगड़ती दिख रही हैं| प्रति दिन संक्रमितों की संख्या बढ़ रही हैं और मृतकों का आँकड़ा भी  बढ़ने लगा हैं| पिछले ४८ घंटों के दौरान शांघाय में कोरोना के ३५ हज़ार से भी ज्यादा नए मामलें देखें गए  हैं और २३ की मौत हुई हैं|

लगभग महीना पूरा हो रहा था, तब भी प्रतिबंधों से छुट मिलने के बजाय वह अधिक ही सख्त होने से स्थानीय जनता में गुस्सा उभरता दिख रहा हैं| स्वास्थ्यकर्मियों से हो रही मुठभेड़ और विवाद की घटनाओं में काफी बढ़ोतरी हुई हैं| कुछ इलाकों में लोगों ने साथ मिलकर स्वास्थकर्मी एवं सुरक्षा के लिए तैनात सैनिकों को अनाबशनाब बयान करके गालीगलोच करने की घटनाएँ भी सामने आयी हैं| चीन के सोशल मीडिया पर भी असंतोष का तीव्र असर दिखाई दे रहा हैं| शांघाय की स्थिति दर्शानेवाले एक छह मिनिटों के वीडियो को बड़ा रिस्पान्स प्राप्त हुआ हैं|

‘वॉईस ऑफ अप्रैल’ नामक इस वीडियो में लॉकडाऊन के दौर में शांघाय में बनी स्थिति दिखाई गयी हैं| इसमें लोगों ‘हेल’ की गुहार लगाते, विवाद करते, हताश हुए नागरिक, परीक्षण के लिए लगी कतारों जैसें अलग अलग मुद्दों का समावेश हैं| चीन के शासकों ने तुरंत कार्रवाई करके इस वीडियो को हटाया हैं, फिर भी इसकी गूंज अभी भी सोशल मीडिया पर सूनाई दे रही हैं| कई यूजर्स ने वुहान में दो सालों से हुई घटनाओं की तुलना करके कुछ भी बदलाव ना होने का अफसोस जताया  हैं|

इसी बीच, राजधानी बीजिंग में १० स्कूली छात्र कोरोना संक्रमित होने की बात सामने आयी हैं| इस वृत्त के कारण चीन के दायरे में सनसनी निर्माण हुई हैं और शहर के अलग अलग हिस्सों में तुरंत ही व्यापक परीक्षण शुरू किए गए, यह जानकारी स्थानिय यंत्रणाओं ने साझा की|

Leave a Reply

Your email address will not be published.