सोने के दाम प्रति औंस २,००० डॉलर्स के ऐतिहासिक स्तर पर

न्यूयॉर्क/लंदन – कोरोना की महामारी, विश्‍व की सेंट्रल बैंकों ने घोषित की हुई बड़ी आर्थिक सहायता और अमरीका और चीन में बढ़ रहे तनाव की पृष्ठभूमि पर मंगलवार को सोने के दामों में विक्रमी उछाल हुआ हैं। अमरिकी बाज़ार में मंगलवार के दिन हुए कारोबार में सोने के दामों में १.७% उछाल देखा गया और इसके साथ ही सोने का दाम प्रति औंस (२८.३४ ग्राम्स) २,०२१ डॉलर्स तक जा पहुँचा। सोने का दाम उछलकर इस स्तर पर जाने का यह पहला अवसर है। सोने के दामों में देखी गई यह बढ़ोतरी बुधवार के भी जारी रही और इस दौरान हुए कारोबार में सोने का दाम प्रति औंस २,०५४ डॉलर्स तक जा पहुँचने से नया रिकार्ड़ स्थापित हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाज़ार की इन गतिविधियों की पृष्ठभूमि पर बुधवार के दिन भारतीय बाज़ार में भी सोने के दामों में उछाल हुआ। इस दौरान भारत में दाम प्रति १० ग्राम के लिए ५६,७५० रुपयों तक जा पहुँचे।

Gold-rateपिछले कुछ सप्ताहों में कोरोना वायरस की महामारी का फैलाव फिर से तेज़ होने की बात सामने आ रही है। अमरीका के साथ यूरोप, एशिया और अफ्रिकी महाद्विप में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेज़ गति से बढ़ रही है। इस महामारी की वजह से जागतिक अर्थव्यवस्था में बड़ी गिरावट हुई है और नई आर्थिक मंदी की शुरूआत होने के दावे विशेषज्ञ कर रहे हैं। मंदी से उभरने के लिए अमरीका के साथ यूरोपिय एवं एशियाई देशों की सेंट्रल बैंकों ने बड़ी मात्रा में आर्थिक सहायता घोषित की है और ब्याज का दर भी लगभग शून्य के समान किया है। इसी बीच अमरीका और चीन में बढ़ रहा तनाव और खाड़ी क्षेत्र में तीव्र हो रहे संघर्ष की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनिश्‍चितता और अस्थिरता का माहौल बना है।

इस पृष्ठभूमि पर निवेशक अब सुरक्षित और शाश्‍वत विकल्प के तौर पर अपना रुख फिरसे सोने की ओर मोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। वर्ष २०१९ में सोने के दामों में २५% बढ़ोतरी दर्ज़ हुई थी। इस वर्ष के पहले सात महीनों में ही सोने के दामों में ३०% से अधिक बढ़ोतरी हुई है और यह बढ़ोतरी आगे भी कायम रहने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं। मंगलवार के दिन हुए कारोबार में सोने के दामों में १.७% उछाल देखा गया और इस दौरान सोने के दाम में प्रति औंस ३४ डॉलर्स से भी अधिक बढ़ोतरी हुई। इसी के साथ सोने के दाम 2 हज़ार डॉलर्स का स्तर लांघकर सीधे २,०२१ डॉलर्स तक छलांग लगाते हुए दिखाई दिए।

Gold-rateमंगलवार के देखे गए उछाल का असर बुधवार के शुरू में भी बरकरार रहा। बुधवार को बाज़ार शुरू होते ही सोने का दाम प्रति औंस २,०५० डॉलर्स पर जा पहुँचा और साथी ही नया रिकार्ड़ स्थापित हुआ। इस पृष्ठभूमि पर बैंक ऑफ अमरीका ग्लोबल रिसर्च के विश्‍लेषकों ने वर्ष २०२१ के अन्त तक सोने के दाम प्रति औंस तीन हज़ार डॉलर्स तक जाएंगे, यह अंदाजा व्यक्त किया गया है। इसी बीच अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में जारी गतिविधियों की पृष्ठभूमि पर भारत में भी सोने के दामों का नया उच्चांक स्थापित हुआ। बुधवार के दिन भारत में सोने का दाम प्रति दस ग्राम के लिए बढ़कर ५६,७५० रुपयों तक जा पहुँचने की जानकारी सूत्रों ने साझा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.