अमरिका में शुरू ‘कन्फ्युशिअस इन्स्टिट्युटस्’ चीन बंद करे – अमरिकी संसद की मांग

Third World Warवॉशिंगटन: अमरिका के कई शिक्षा संस्थाओं में चीन की हुकूमत ने ‘चिनी’ संस्कृति का प्रसार करने के लिए करीबन १६ करोड डॉलर्स खर्च किया है और इसके लिए शुरू की गई ‘कन्फ्युशिअस इन्स्टिट्यूटस्’ बंद करे, ऐसी मांग अमरिकी संसद ने की है| पिछले आठ महीनों में हुई जांच के बाद संसदीय समिती ने जारी किए अहवाल में यह मांग रखी है और चीन ‘कन्फ्युशिअस इन्स्टिट्यूटस्’ का इस्तेमाल उसका प्रभाव बढाने के लिए कर रहा है, यह आरोप जाहीर तौर पर इस अहवाल में किया गया है|

अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प इन्होंने लगातार चीन के विरोध में आक्रामक भूमिका का पुरस्कार किया है| पिछले कुछ महीनों में राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प इन्होंने चीन के विरोध में शुरू किया व्यापार युद्ध चर्चा का विषय साबित हुआ है और उसका असर पुरी दुनिया में हुआ है| व्यापार के साथ तकनीक और अंतरिक्ष क्षेत्र में चीन का बढता प्रभाव, सायबर हमलें, साउथ चाइना सी की गतिविधियां, तैवान, उत्तर कोरिया, वन बेल्ट वन रोड जैसी परियोजना ऐसे मुद्दों पर अमरिका ने चीन के विरोध मेें कडी भूमिका अपनाई दिख रहा है|

अमरिका, शुरू, कन्फ्युशिअस इन्स्टिट्युटस्, चीन, बंद, अमरिकी संसद, मांगइस पृष्ठभूमि पर अमरिका के सिनेटर मार्को रुबिओ इनके पहल से संसदीय समिती ने चीन की ‘कन्फ्युशिअस इन्स्टिट्युटस्’ की जांच शुरू की थी| इसमें ‘कन्फ्युशिअस इन्स्टिट्युटस्’ पर पूरी तरह चीन की हुकूमता का नियंत्रण होने का मुद्दा बार बार रेखांकित किया गया है| अमरिका के कानून विभाग ने चीन सरकार के इश उपक्रम को कानून के दायरे में लाया जाए या इस पर पाबंदी जारी करे, यह शिफारस भी जोरों से की है|

संसदीय समिती के प्रमुख रॉब पोर्टमन इन्होंने ‘कन्फ्युशिअस इन्स्टिट्युटस्’ के व्यवहारों में पारदर्शिता का अभाव होने का आरोप किया है| चीन सरकार की इस उपक्रम पर पाबंदी लगाना ही जरूरी है, ऐसी आक्रामक मांग भी पोर्टमन इन्होंने की|

पिछले वर्ष अमरिकी गुप्तचर संस्था सीआईए ने चीन से अमरिकी शिक्षा संस्था? और अन्य उपक्रमों में प्रभाव बढाने के लिए कोशिश शुरू है, ऐसा अहवाल पेश किया था| इसमें चीन ने अमरिका में १०० से अधिक विद्यापीठों में शुरू किए हुए ‘कन्फ्युशिअस इन्स्टिट्यूटस्’ का जिक्र किया गया था| साथ ही यह उपक्रम चीन के लिए हेरगिरी की जगह के तौर पर काम कर सकते है, यह चिंता भी जताई गई थी|

Leave a Reply

Your email address will not be published.