‘ब्लैक सी, एजियन सी और मेडिटेरियन सी’ में तुर्की नौसेना का सबसे बडा युद्धाभ्यास

Third World Warअंकारा: मेडिटेरियन सी और आसपास के भाग में तनाव बढ़ते समय तुर्की ने वहां के तीन सागरी क्षेत्र में अबतक का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास का आयोजन किया है| तुर्की के नौसेना में १०० से अधिक युद्ध नौकाओं ने एक ही समय पर ब्लैक सी, एजियन सी और मेडिटेरियन सी के क्षेत्र में युद्धाभ्यास शुरू किया है| इस युद्धाभ्यास द्वारा तुर्की अपने नौसेना को सामर्थ्य दिखाने का प्रयत्न करने का दावा पाश्चिमात्य विश्‍लेषक कर रहे हैं|

ब्लैक सी, एजियन सी, मेडिटेरियन सी, तुर्की नौसेना, सबसे बडा, युद्धाभ्यास, अंकारातुर्की की नौसेना ने बुधवार से ब्लू होमलैंड २०१९ युद्धाभ्यास शुरू किया है, जिसमें १०३ युद्धनौका शामिल हुई है| एक ही समय पर तीन अलग-अलग सागरी क्षेत्र में यह युद्धाभ्यास शुरू हुआ है| फिर भी यह अभ्यास समन्वयक होगा, ऐसा तुर्की के विदेश मंत्रालय ने सूचित किया है| तथा इस अभ्यास द्वारा तुर्की अपने बेड़े की नई एवं प्रगत युद्ध नौकाओं का प्रदर्शन करेगा, यह जानकारी तुर्की की नौसेना ने दी है|

तुर्की के सिवाय मेडिटेरियन सी के क्षेत्र में कुछ भी नहीं हो सकता, यह संदेश तुर्की ने इस अभ्यास के जरिये दिया है, ऐसी घोषणा तुर्की के विदेश मंत्री में कावुसोग्लू ने दी है| तथा अपने सागरी क्षेत्र से किसी भी देश को ईंधन का उत्खनन नहीं करने देंगे, ऐसा कावुसोग्लू ने सूचित किया है| सायप्रस के साथ शुरू विवाद का उल्लेख करते हुए तुर्की के विदेश मंत्री ने यह चेतावनी दी है|

आनेवाले सोमवार तक शुरू रहनेवाले इस युद्धाभ्यास में तुर्की की नौसेना के विध्वंसक, पनडुब्बियों के साथ गश्तीनौका, सागरी सुरंग भेदी जहाजों का समावेश होगा| साथ ही तुर्की के लष्कर के ‘बायराक्तर’ और ‘अंका’ यह ड्रोन और लड़ाकू विमान भी इस अभ्यास में शामिल हुए हैं|

मेडिटेरियन सी में तुर्की का यह अभ्यास इस क्षेत्र में शुरू गतिविधियों की पृष्ठभूमि पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.