किरगिज़िस्तान-ताजिकिस्तान सीमा पर संघर्ष शुरू

बिश्‍केक – मध्य एशिया के किरगिझिस्तान और ताजिकिस्तान के सीमा सुरक्षा बलों के बीच बुधवार को संघर्ष शुरू हुआ। सीमा विवाद से शुरू हुए इस संघर्ष में ताजिकिस्तान का सैनिक मारा गया। रशिया ने दोनों देशों से शांति स्थापित करने की गुहार लगाई है। यूक्रेन युद्ध में फंसे रशिया के लिए आर्मेनिया और अज़रबैजान के बीच संघर्ष पहले ही सिरदर्द बना हुआ है, ऐसी स्थिति अन्य दो सोवियत देशों में संघर्ष रशिया के लिए चुनौती बन रहा है।

साल १९९० के दशक में सोवियत रशिया के विभाजन के बाद निर्माण हुए किरगिज़िस्तान और ताजिकिस्तान के बीच पिछले कई सालों से सीमावाद जारी है। इसके लिए दोनों देशों की सेनाओं के बीच सीमा पर गोलीबारी की घटनाएँ भी होती रहती हैं। पिछले साल ही किरगिज़िस्तान और ताजिकिस्तान की सेनाओं में शुरू हुए संघर्ष की वजह से युद्ध छिड़ने जैसी स्थिति निर्माण हुई थी। बल्कि इस साल जून में भी सीमा पर इसी तरह के संघर्ष में ताजिकिस्तान का एक सैनिक मारा गया था।

किरगिज़िस्तान और ताजिकिस्तान दोनों सोवियत देशों में रशिया के सैन्य ठिकाने हैं। साथ ही गुरूवार से उज़बेकिस्तान में शुरू हो रही ‘शांघाय को-ऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन’ (एससीओ) की बैठक में यह दोनों देश शरीक हो रहे हैं। ऐसी स्थिति में इन दोनों के बीच संघर्ष रशिया की चिंता बढ़ा रहा है। दो दिन पहले आर्मेनिया और अज़रबैजान इन दोनों सोवियत देशों में संघर्ष शुरू हुआ है। इसी बीच किरगिझिस्तान और ताजिकिस्तान में बढ़ता विवाद रशिया की सुरक्षा को चेतावनी देनेवाला साबित हो सकता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.