चीनी उपग्रह के पुर्जे ताइवान की सीमा में गिरे – अमरिकी विध्वंसक ने लगाई गश्त

ताइपे – चीन ने अंतरिक्ष में स्थापित करने के लिए छोड़े हुए उपग्रह के पुर्जे सीधे ताइवान की राजधानी ताइपे के करीब समुद्री सीमा में गिरे। इसके बाद कुछ घंटों के लिए ताइवान को हवाई सीमा में यात्री विमानों के उड़ान रद्द करने पड़े थे। चीन द्वारा ‘नो फ्लाय जोन’ से उपग्रह छोड़ने से यह घटना घटी, ऐसी आलोचना ताइवान कर रहा है। इसी बीच, चीन के उपग्रह परीक्षण की वजह से ताइवान की खाड़ी में तनाव निर्माण हुआ था और इसी बीच अमरिकी विध्वंसक ने ताइवान की सीमा के करीब गश्त लगाई।

चीनी उपग्रहचीन ने रविवार को उपग्रह छोड़ने का ऐलान किया था। इसके लिए ‘ईस्ट चाइना सी’ की हवाई सीमा में २७ मिनटों के लिए विमानों की उड़ानों पर रोक लगाने की सूचना चीन ने ‘नौटैम’ जारी करके की थी। लेकिन, अपना यह उपग्रह ‘नो फ्लाय ज़ोन’ अर्थात ताइवान की हवाई सीमा से अंतरिक्ष की दिशा में उड़ान भरेगा, यह जानकारी चीन ने छुपा रखी थी। ताइवान की सरकार ने इस पर नाराज़गी व्यक्त की है।

वायव्य के जिउक्वान अड्डे से छोड़ा गया यह उपग्रह अंतरिक्ष में स्थापित होने का ऐलान किया गया था। लेकिन, इसके छोड़े जाने के बाद ताइवान की सीमा में प्रवेश किए हुए इस उपग्रह के कुछ पुर्जे ताइपे की उत्तरी सीमा में गिरे। इससे ताइवान में कुछ समय के लिए तनाव निर्माण हुआ था।, ताइवान ने कुछ समय के लिए विमानों के उड़ानें बंद कर दी थीं।

पिछले हफ्ते चीन ने ताइवान की सीमा में लगभग २०० बार लड़ाकू विमान भेजकर अपनी सेना को युद्ध के लिए तैयार रहने के आदेश दिए थे। इस पृष्ठभूमि पर चीनी उपग्रहों के पुर्जे गिरने से इस क्षेत्र में तनाव बढ़ा था। इसी बीच अमरीका के ‘यूएसएस मिलियस’ विध्वंसक ने ताइवान के समुद्री क्षेत्र से गश्त लगाकर चीन को फिर से उकसाया है।

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.