‘साउथ चाइना सी’ में इंटरनेट केबल्स को चीन से खतरा – अमरिकी विश्‍लेषकों का दावा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवॉशिंगटन – ‘साउथ चायना सी’ क्षेत्र में अमरिका और चीन की नौसेना एक दूसरे को चुनौती देने की बात अक्सर सामने आई थीं| परंतु इस समुद्री क्षेत्र के ‘इंटरनेट केबल्स’ को चीन से खतरा होने की अनुभूति अमरिका के विशेषज्ञों ने कराई हैं| चीन इन ‘अंडर सी’ अर्थात समुद्री क्षेत्र के अंदर होने वाली ‘इंटरनेट केबल्स’ का नुकसान करके यहां का डाटा भी चुरा सकता हैं, ऐसा अमरिकी विशेषज्ञों ने सूचित किया हैं|

‘साउथ चायना सी’ के क्षेत्र से लगभग ४० प्रतिशत व्यापारी यातायात की जाती हैं| उसी के साथ दुनिया भर की इंटरनेट सेवा के लिए इस्तेमाल की जाने वाली केबल्स भी इसी समुद्री क्षेत्र के नीचे से डाली गई हैं| इंटरनेट के लिए उपग्रह और सेल टॉवर्स को सहयोग करने वाले ३८० केबल्स ‘साउथ चायना सी’ में फैली हुई हैं| यह केबल्स सारी दुनिया भर के ९५ प्रतिशत इंटरनेट डाटा और ऑनलाइन ट्राफिक इसी क्षेत्र से करती हैं| अमरिका को एशिया, खाड़ी और पूर्व अफ्रिकी देशों को इंटरनेट द्वारा जोड़ने का काम ‘साउथ चायना सी’ के केबल्स से किया जाता हैं, ऐसी जानकारी अमरिकी विशेषज्ञों ने दी हैं|

अमरिका और मित्र देशों को ‘साउथ चायना सी’ में यह ‘अंडर सी केबल्स’ लगाई है और अमरिका की प्रमुख इंटरनेट तथा सोशल नेटवर्क कंपनियों के कारोबार का जाल बनाया है| यहां की ‘अंडर सी केबल्स’ लगाने के लिए एवं उनकी मरम्मत के काम में अमरिका ने दुनिया भर के कुछ प्रमुख कंपनियों को शामिल कर लिया हैं| इन में चीन की कुछ कंपनियां भी शामिल थीं| ‘हुवेई मरिन नेटवर्क्स’ यह कंपनी भी इनमें शामिल थी, इस ओर अमरिकी विशेषज्ञों ने ध्यान आकर्षित किया हैं| पिछले वर्ष ‘हुवेई मरिन नेटवर्क्स’ ने लगभग १०० ‘अंडर सी केबल्स’ की मरम्मत की थी| साथ ही कम समय में अंडर सी केबल्स लगाने में चीन की ‘हुवेई’ कंपनी आगे होने के कारण इस कंपनी को आंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी काम भी प्राप्त हुए थे|

परंतु पिछले कुछ सप्ताह से अमरिका और चीन में ‘हुवेई’ का विवाद शुरू हैं| चार महीनें पहले अमरिका की सूचना के अनुसार कनाडा ने ‘हुवेई’ की कार्यकारी संचालिका ‘वँग झाऊ मेंग’ इन्हें गिरफ्तार किया था| टेक्नोलॉजी की चोरी, बैंक के व्यवहारों में फंसाना, कानून के कार्यान्वयन में रोड़े डालना इन आरोपों के साथ ईरान पर लगाए प्रतिबंधों का उल्लंघन कर ईरान को सहयोग करना, ऐसे गंभीर आरोप ‘हुवेई’ कंपनी पर किए गए थे| उसी के साथ वैश्विक स्तर पर अपने मित्र देशों को ‘हुवेई’ से होने वाले खतरे को पहचान कर वर्णित कंपनी के पास दिए अनुबंध रद्द करें, ऐसी सूचना अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने की थी| ‘हूवेई’ और चीन की जासूसी यंत्रणा के गहरे संबंध होते हुए यूरोपीय देश इस कंपनी से सहयोग तोड़ दे, ऐसा आवाहन अमरिका के विदेश मंत्री ने भी किया था|

अमरिका के यह आरोप चीन ने ठुकराए थे| परंतु इस घटना के कारण अमरिका और चीन के बीच का तनाव अधिक बढ़ गया था| ऐसी परिस्थिति में ‘साउथ चायना सी’ का विवाद बढ़ता है तो इस समुद्री क्षेत्र में स्थापित किए ‘अंडर सी केबल्स’ की सुरक्षा संकट में आ सकती हैं| चीन इस समुद्री क्षेत्र में अपने लष्करी प्रभाव का उपयोग कर इन केबल्स का नुकसान अथवा गुप्त जानकारी की चोरी कर सकता है, ऐसी संभावना अमरिकी विशेषज्ञों ने व्यक्त की हैं|

इसीलिए ही यह खतरा पहचान ते हुए अमरिका ने समय रहते ही ‘अंडर सी केबल्स’ की सुरक्षा के लिए तेजी से कदम उठाने चाहिए, ऐसा आवाहन इन विशेषज्ञों ने किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.