चीन की जनता के विरोध में नही, बल्कि चीन की ‘कम्युनिस्ट पार्टी’ के विरोध में खडी हो अमरिका – अमरिकी विदेशमंत्री माईक पोम्पिओ

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

बीजिंग – ‘चीन में कम्युनिस्ट पार्टी चला रही वर्तमान की सरकार और चीन की जनता एक नही है, यह ध्यान में रखना होगा| चीन का सत्तापक्ष कम्युनिस्ट पार्टी की निती की वजह से अमरिका के साथ ही पुरी दुनिया के सामने नई नई चुनौतियां खडी हो रही है| इस वजह से अमरिका के साथ ही पूरी दुनिया ने चीन की हुकूमत से प्राप्त हो रही चुनौतियों के विरोध में खडे होकर उनका मुकाबला करना होगा’, यह चेतावनी अमरिका के विदेशमंत्री माईक पोम्पिओ ने दिया है| पिछले हफ्ते में अमरिका के उप-राष्ट्राध्यक्ष माईक पेन्स ने भी हॉंगकॉंग समेत मानव अधिकार, उघुरवंशियों का मुद्दा आगे रखकर चीन पर कडी आलोचना की थी|

अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने कार्यकाल के दौरान लगातार चीन के विरोध में आक्रामकता दिखाई है और व्यापार, धार्मिक स्वतंत्रता, हेरगिरी एवं सायबर सुरक्षा के मुद्दे पर चीन को कटघरे में खडा किया है| चीन के विरोध में व्यापार युद्ध शुरू करके एवं चीन की कंपनियों का निवेष रोककर ट्रम्प ने अपना प्रशासन चीन के विरोध में कार्रवाई भी कर सकता है, यह दिखाया है| अपने पूर्व की हुकूमतों ने चीन को अमरिका की लूट करने की छुट दी थी और इसी कारण हम चीन के विरोध में कार्रवाई करने के लिए मजबूर है, यह बात ट्रम्प ने समय समय पर स्पष्ट की थी|

राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प के साथ प्रशासन के अन्य वरिष्ठ नेता और अफसरों ने भी चीन संबंधी आक्रामक विधान करके चीन विरोध कम होने नही दिया है| विदेशमंत्री पोम्पिओ का नया बयान भी इसी का हिस्सा होने की बात दिख रही है| पोम्पिओ ने दोनों देशों की बुनियादी व्यवस्था में ही फरक होने का एहसास कराया और इससे अमरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा पर प्रभाव बन रहा है, इस ओर ध्यान आकर्षित किया| राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने सूत्र संभालने के बाद लगातार चीन से बन रहे खतरों का एहसास दिलाने की कोशिश की थी और इसके विरोध में आवाज भी उठाया था, यह भी पोम्पिओ ने स्पष्ट किया|

अगले कुछ महीनों में हम चीन की सत्तारूढ कम्यनिस्ट पार्टी की निती और यह पार्टी चीन में यंत्रणाओं का कैसे इस्तेमाल कर रही है, यह जानकारी सार्वजनिक करने के लिए अलग अलग स्तर पर संवाद करेंगे| जागतिक वर्चस्व पाने के लिए चीन अपनी गुप्तचर यंत्रणाओं का एवं आर्थिक निती का कैसे इस्तेमाल करता है, यह बात हम सामने रखेंगे, यह ध्यान आकर्षित करनेवाला बयान अमरिकी विदेशमंत्री ने किया है|

अमरिकी विदेशमंत्री ने किए इस बयान पर चीन ने कडी नाराजगी व्यक्त की है और उनका यह बयान यानी सत्तापक्ष कम्युनिस्ट पार्टी पर किए हमलें की साजिश होने का आरोप भी हो रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.