चीन ने अपने नागरिकों को शीघ्रता से अफ़गानिस्तान छोड़ने को कहा

बीजिंग/इस्लामाबाद – अफ़गानिस्तान की राजधानी काबुल में चीनी नागरिकों को लक्ष्य करने के लिए किए गए आतंकी हमले के बाद चीन की निंदे उड़ी हैं। चीन ने अपने नागरिकों को शीघ्रता से अफ़गानिस्तान छोड़ने की सूचना दी है। चीन के विदेश मंत्रालय ने यह निर्देश जारी किए हैं। इससे अफ़गानिस्तान में चीन ने किए निवेश को बड़ा नुकसान पहुँच सकता हैं, यह दावा किया जा रहा है।

अफ़गानिस्तान छोड़नेसोमवार को काबुल के होटल पर आयएस के आतंकियों ने भीषण हमला किया था। इस हमले में ३ लोग मारे गए और १५ घायल हुए थे। इस हमले में अपने किसी नागरिक की मौत नहीं हुई हैं, यह खुलासा चीन कर रहा है। लेकिन, काफी लंबे समय तक चले इस हमले में तालिबानियों की तरह चीनी नागरिकों के मारे जाने की भी कड़ी संभावना हैं। हमले के दौरान आतंकियों के ड़र से चीनी नागरिक होटल की खिड़कियों से कुदते देखे गए हैं।

ऐसी स्थिति में चीन के विदेश मंत्रालय ने अफ़गानिस्तान में मौजूद अपने नागरिकों को सभी काम छोड़कर शीघ्रता से स्वदेश लौटने की सूचना की है। अफ़गानिस्तान से बाहर निकलने तक विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी चीन के दूतावास ने दिए हैं। इस आतंकी हमले ने चीन को खौफ में धकेल दिया है और अफ़गानिस्तान में चीन ने किए निवेश पर इसका सीधा असर होगा, ऐसा दावा अंतरराष्ट्रीय विश्लेषक कर रहे हैं।

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.