‘एलएसी’ की नाकामी छुपाने के लिए चीन ने भारत के खिलाफ प्रचार युद्ध की तीव्रता बढ़ाई

नई दिल्ली – ‘एलएसी’ पर भारी मात्रा में सेना तैनात करने के बावजूद भारतीय सेना पर दबाव डालने में पूरी तरह से नाकाम हुए चीन ने अपना प्रचार युद्ध अधिक तीव्र किया हुआ दिख रहा है| लद्दाख के ‘एलएसी’ के करीब तैनात चीन के सैनिक नाचते हुए दिखाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया गया है| इस पर चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने ‘कूल ऐण्ड क्यूट’ यह प्रतिक्रिया दर्ज़ की है| लेकिन, इस वीडियो का भारतीय नेटीज़नों ने काफी मज़ाक उड़ाया है और चीन के प्रचार युद्ध को करारा जवाब दिया है|

बीते कुछ महीनों से लद्दाख से अरुणाचल प्रदेश की ‘एलएसी’ पर चीन काफी कुछ करने का भ्रम निर्माण कर रहा है| अरुणाचल प्रदेश के ‘एलएसी’ पर चीन की सेना ने गांव बसाने का प्रचार शुरू किया है| इसके ज़रिये भारतीय सेना के खिलाफ हमने काफी बड़ी बढ़त हासिल करने का चित्र चीन को खड़ा करना है| यह चीन के प्रचार युद्ध एवं मानसिक दबाव नीति का हिस्सा होने की बात अब छुपी नहीं रही| भारत के रक्षाबलप्रमुख जनरल बिपीन रावत ने इसका गंभीर संज्ञान लिया था|

लद्दाख के ‘एलएसी’ पर भारत और चीन के सेनाओं में मुठभेड़ हुई और इसके बाद आगबबूला हुए चीन ने अरुणाचल प्रदेश के ‘एलएसी’ पर भारतीय क्षेत्र में गांव बसाया है, यह भ्रम निर्माण किया जा रहा है| लेकिन, इसमें सच्चाई नहीं है| चीन की इस प्रचार नीति का शिकार ना बनें, क्योंकि चीन को इसी की उम्मीद है| भारत की एक इंच भूमि भी चीन हथिया नहीं पाया है, ऐसा जनरल रावत ने कहा था| चीन गांव बसाने की तैयारी कर रहे अरुणाचल प्रदेश के ‘एलएसी’ पर स्थित यह क्षेत्र वर्ष १९५९ से चीन के कब्ज़े में है, यह जानकारी भारतीय सेना के सूत्रों ने प्रदान की थी|

इस एक ही घटना की वजह से चीन भारतीय सेना पर दबाव बढ़ाने के लिए जी-जान लगाने से जुटा हुआ है, यह बात स्पष्ट हुई थी| इसके बाद लद्दाख के ‘एलएसी’ पर तैनात चीन के सैनिक नाचते हुए दिखाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया गया है और इसके ज़रिये चीन के सैनिक लद्दाख की ठंड़ में भी कुशल होने के दिखावे की कोशिश चीन कर रहा है| चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने इस पर प्रतिक्रिया दर्ज़ करके इस वीडियो को प्रसिद्धी देने का प्रावधान किया है| लेकिन, असल में लद्दाख के ‘एलएसी’ पर चीनी सैनिकों की स्थिति काफी खराब है| लद्दाख की ठंड़ चीन के सैनिकों के लिए बड़ा संकट होने का दावा किया जा रहा है|

बीते वर्ष का अनुभव ध्यान में रखें तो चीन की सेना ने लद्दाख की ठंड़ का मुकाबला करने ती तैयारी जुटाई होने के बावजूद चीन के सैनिक इस मौसम से अभी तक मेल नही कर सके हैं, यह बात लगातार स्पष्ट हो रही हैं| ऐसी स्थिति में अपने सैनिक बढ़िया स्थिति में होने की बात दिखाना अब चीन की ज़रूरत बनी हैं| लेकिन, चीन के इस वीडियो का भारतीय लोगों ने सोशल मीडिया पर बड़ा मज़ाक बनाया हैं| फिलहाल भारत में शाही का सिज़न शुरू हैं| इसके लिए नाच करनेवाले चीनी सैनिकों की मॉंग हो सकती हैं, ऐसा बयान भारतीय सेना के पूर्व अधिकारी ने किया हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.