फिलिपिन्स के लिए कठिनाईयों से भरे दिन आ रहे है – राष्ट्राध्यक्ष रॉड्रिगो दुअर्ते

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरमनीला: फिलिपिन्स के लिए सुरक्षा की दृष्टि से आनेवाला समय अत्यंत कठिन है| आनेवाले समय में शत्रु देश और आतंकवादी संगठनों के फिलिपिन्स में हमलें बढ़ सकते हैं| जिसकी वजह से इस कठिन समय का सामना करने के लिए फिलिपिन्स ने अपने लष्कर को प्रगत हथियारों के साथ तैयार करना आवश्यक है, ऐसा दावा फिलिपिन्स के राष्ट्राध्यक्ष रोड्रिगो दुअर्ते ने किया है|

‘साउथ चाइना सी’ में चीन की आक्रामकता, आतंकवादी हमलें और नशीले पदार्थ की तस्करी इन बडी चुनौतियों को फिलिपिन्स सामना कर रहा है, यह चिंता राष्ट्राध्यक्ष दुअर्ते ने हालही में एक बैठक में व्यक्त की है| आनेवाले कुछ वर्षों में फिलिपिन्स कि सुरक्षा के सामने बड़ी चुनौतियां निर्माण होने का एहसास राष्ट्राध्यक्ष दुअर्ते ने दिलाया है| फिलिपिन्स के शत्रु और आतंकवादी संगठनों से देश की सुरक्षा को सबसे बड़ा खतरा है, ऐसी चेतावनी दुअर्ते ने दी है| इनमें आतंकवादी संगठनों के हमलें यह देश के अंतर्गत सुरक्षा के लिए सबसे अधिक चिंता की बात है, ऐसा दावा फिलिपिन्स के राष्ट्राध्यक्ष ने किया है|

इसके लिए दुअर्ते ने पिछले महीने में मिंदानाओ द्वीप पर सुलू और बालीशान प्रांत में आईएस से संबंधित आतंकवादी संगठन के हमले का दाखिला दिया है| इस आतंकवादी संगठन का फिलिपिन्स नष्ट करना यह अपना उद्देश्य होकर, आनेवाले २ वर्षों में यह कार्रवाई की जाएगी इसके लिए फिलिपिन्स के लष्कर और पुलिस दल को प्रगत शस्त्र प्रदान किए जानेवाले हैं| आतंकवाद और शत्रु देशों के विरोध में लष्कर और पुलिस दल को आधुनिक शस्त्र से तैयार किया जाएगा, ऐसा फिलिपिन्स के राष्ट्राध्यक्ष ने इस दौरान जोर देकर कहा है|

राष्ट्राध्यक्ष दुअर्ते ने चीन का उल्लेख स्पष्ट रूप से टाला है| पर शत्रु देश से अपने देश की सुरक्षा को खतरा होने की बात कहकर फिलिपिन्स के राष्ट्राध्यक्ष ने साउथ चाइना सी में चीन की आक्रामक गतिविधियों को लक्ष्य करने का दावा प्रसारमाध्यम कर रहे हैं| पिछले कुछ दिनों से राष्ट्राध्यक्ष दुअर्ते ने साउथ चाइना सी के मुद्दे पर चीन के विरोध में आक्रामक भूमिका का स्वीकार किया है| इस सागरी क्षेत्र में पागअसा के द्वीप के पास चीन के ‘सीक्रेट नेवी’ की गतिविधियों पर राष्ट्राध्यक्ष दुअर्ते ने आलोचना की है|

इस सागरी क्षेत्र में चीन की गतिविधियों को रोकना और चीन के विरोध में संघर्ष पुकारना फिलिपिन्स को संभव ना होने की बात दुअर्ते ने स्वीकारी है| पर अमरिका ने अपना सातवां आरमार इस सागरी क्षेत्र में तैनात करके चीन के विरोध में युद्ध पुकारा तो इस युद्ध में फिलिपिन्स यकीनन अमरिका के पक्ष से खडा होगा ऐसी घोषणा राष्ट्राध्यक्ष दुअर्ते ने की है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.