नायजेरिया में ‘बोको हराम’ का भीषण हत्याकांड

८६ लोगों की मौत

Nigeria Boko Haram

नायजेरिया के ईशान्य (उत्तर-पूर्वी) इलाक़े के दालोरी गाँव में बोको हराम के आतंकवादियों ने किये हमले में ८६ लोगों की मौत हुई होकर मृतकों में बच्चों का भी समावेश है। रविवार रात को आतंकवादियों के द्वारा दालोरी गाँव के घरों पर बमबारी की जाने के कारण आग भड़क उठी आग में झुलसकर कइयों की जानें गयीं। पास ही के झुरमुटों में छिपकर बैठे कुछ नागरिकों ने आतंकवादियों के इस हमले की जानकारी दी। लेकिन नायजेरियन पुलीस ने दी हुई जानकारी के अनुसार, तीन आत्मघाती महिलाओं ने विस्फोट कराके यह संहार कराया है।

नायजेरिया के उत्तर-पूर्वी इलाक़े के मैदूगुरी शहर के पास ‘बोको हराम’ के आतंकवादियों ने यह हमला किया। दालोरी गाँव के नागरिकों की दो बस्तियों को आतंकवादियों ने अपना निशाना बनाया। इस हमले में से अपनी जान बचाने में क़ामयाब हुए ‘अलामिन बकूरा’ के द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, आतंकवादियों ने गाँव के घरों पर बमबारी की। इस हमले के बाद आग की चपट में आए घरों में से छोटे बच्चों की तथा युवाओं की चीखें सुनायी दे रही थीं, ऐसा बकूरा ने बताया। ‘बोको हराम’ के इस हमले में बकूरा ने भी अपना परिवार खो दिया है। इस हमले में ३५ लोग बुरी तरह घायल हुए हैं।

दालोरी गाँव के नागरिकों के द्वारा दी गयी जानकारी से विपरित दावा नायजेरियन पुलीस यंत्रणा कर रही है। आतंकवादियों ने बमों से नहीं, बल्कि आत्मघाती हमलावरों की सहायता से यह संहार कराया होने का पुलीस का कहना है। आतंकवादियों के साथ दाख़िल हुईं तीन आत्मघाती महिलाओं ने गाँव के घरों में विस्फोट कराया। इस विस्फोट के बाद आग की चपेट में आए घरों पर बोको हराम के आतंकवादी बेतहाशा गोलीबारी कर रहे थे। इस गोलीबारी में कई लोगों की जानें गयी होने की जानकारी नायजेरियन पुलीस ने दी।

nigeria boko haram blast map

स्थानीय सुरक्षा यंत्रणा ने बोको हराम के आतंकवादियों के साथ संघर्ष भी किया। लेकिन आतंकवादी बड़े पैमाने पर शस्त्रराशि से लैस होने के कारण पुलीस की कार्रवाई अपर्याप्त साबित होकर घटनास्थल से भाग जाने में आतंकवादी क़ामयाब हुए ऐसा दावा नायजेरियन यंत्रणा कर रही है। नायजेरिया के स्थानीय माध्यमों ने बोको हराम के इस हमले के लिए सरकार को दोषी क़रार दिया है। ‘बोको हराम’ का प्रभाव क्षीण किया होने का दावा नायजेरियन सरकार ने किया था।

बोको हराम के आतंकवादियों को मैदूगुरी इस शहर में से खदेड़ देने में अपने सैनिकों को सफलता मिली होने का दावा भी नायजेरियन सरकार ने किया था। साथ ही, कई आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया होने की घोषणा भी नायजेरियन लष्कर ने की थी। लेकिन रविवार के इस हमले के बाद नायजेरियन सरकार एवं लष्कर मुँह के बल गिर चुके होने की आलोचना माध्यम कर रहे हैं।

गत कुछ दिनों में बोको हराम के आतंकवादियों के पास भारी मात्रा में शस्त्रराशि होने की बात स्पष्ट हुई है। साथ ही, बोको हराम के आतंकवादी नागरी बस्तियों को निशाना बना रहे होकर, इसके लिए वे आत्मघाती हमलों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल कर रहे हैं, ऐसा दिखायी दे रहा है।

बोको हराम का पश्चिमी सभ्यता को तीव्र विरोध होकर, गत वर्ष से इस आतंकवादी संगठन के नायजेरिया में हो रहे हमलों में बढ़ोतरी हुई है। गत वर्ष इस संगठन ने ‘आयएस’ के साथ जुड़े होने की घोषणा भी की थी। वैसे ही, नायजेरिया के साथ साथ छाड़, नायजर इन दो पड़ोसी देशों के सीमाप्रांतों में भी बोको हराम के आतंकवादी घुसे थे। पिछले छः सालों से बोको हराम के आतंकवादी ईंधनसंपन्न नायजेरिया में हमले कर रहे होकर, इनमें ३० हज़ार से भी अधिक लोगों की जाने गयी हैं और अढ़ाई लाख लोगों पर घर से बेघर होने की नौबत आयी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.