पाकिस्तान के सौ से अधिक जवान मारे जाने का बलोच विद्रोहियों का दावा

सौ से अधिक जवान

क्वेट्टा – बलोचिस्तान की स्वतंत्रता की मांग करने वाली विद्रोही संगठना ’बलोच लिबरेशन आर्मी’ (बीएलए) ने पाकिस्तान को जबरदस्त झटका दिया। पंजगुर और नुश्कि नामक बलोचिस्तान के इन शहरों में पाकिस्तान के लश्कर पर बीएलए ने जोरदार हमले करके इनमें पाकिस्तानी सेना के सौ से अधिक जवान मारे जाने का दावा है। तो पाकिस्तान की सेना ने मात्र इस संघर्ष में १३ हमलाखोरों को जान से मारने की बात कहकर अपने सात जवान मारे जाने की जानकारी दी है। इस हमले के तार अफगानिस्तान और भारत से जुडे होने का आरोप पाकिस्तान के अंतर्गत सुरक्षामंत्री ने लगाया है।

पंजगुर और नुश्कि में पाकिस्तानी लश्कर की चौकियों को लक्ष्य करके बीएलए के विद्रोहियों ने कुछ समय के लिए इन चौकियों पर कब्ज़ा कर लिया था, यह जानकारी प्रसिद्ध हुई थी। पाकिस्तान द्वारा किए गए मानवाधिकारों के हनन के खिलाफ आवाज उठानेवाले कुछ कार्यकर्ताओं ने यह जानकारी दी। तो, बीएलए के विद्रोहियों ने पाकिस्तानी जवानों को अपने कब्ज़े में रखा था, ऐसा भी यह कार्यकर्ता भारतीय समाचार चैनल पर कह रहे थे। मगर पाकिस्तान के लश्कर के ’इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन्स-आयएसपीआर’ ने इसके बारे में खबरें छुपा दीं। पाकिस्तानी सेना ने बहुत देर तक इसकी जानकारी लेने नहीं दी।

सौ से अधिक जवानइसकी जानकारी मिलने के बाद भी आयएसपीआर ने इसका सारा ब्यौरा माध्यमों में नहीं आने दिया। इस हमले की तीव्रता जनता के समक्ष ना आए, इस तरह से पाकिस्तानी माध्यमों को इसकी खबरें दी गईं। इस हमले में १३ हमलावर मारे जाने की जानकारी देकर इस संघर्ष में हमलावरों का ही अधिक होने का दाव आयएसपीआर ने किया। इसके अलावा, इस हमले में अपने सात जवान मारे जाने की जानकारी आयएसपीआर ने दी। पाकिस्तान के अंतर्गत सुरक्षामंत्री शेख रशीद ने माध्यमों को इसकी जानकारी देते हुए अपनी सेना ने बहुत बडा पराक्रम करके सभी हमलावरोम को ढेर करन के दावे किए। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने यह हमला नाकाम किए जाने के लिए सेना का अभिवादन किया है।

तो, इस हमले के सूत्र अफगानिस्तान और भारत से कार्यान्वित किए जा रहे थे, ऐसा बेबुनियाद आरोप शेख रशीद ने लगाया है।

मगर बीएलए ने इस संदर्भ में दी हुई जानकारी बहुत ही भिन्न है। लिखित निवेदन जारी करके बीएलए ने इन हमलों में पाकिस्तान के सौ से अधिक जवान मारे जाने का दावा किया। इसके अलावा, बलोचिस्तान में पाकिस्तान के टेलिकम्युनिकेशन नेटवर्क बंद होने की जानकारी भी बीएलए ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.