तालिबान की गोलीबारी में पाकिस्तान के ३ सैनिक ढ़ेर

इस्लामाबाद – दो हफ्ते पहले तालिबान ने अफ़गानिस्तान पर कब्ज़ा करने के बाद पाकिस्तान ने उत्सव मनाया था। अफ़गानिस्तान में अपनी ही हुकूमत स्थापित होने के दावे पाकिस्तान में किए गए थे। लेकीन, बीते चौबीस घंटों के दौरान तालिबान ने पाकिस्तान को दो बड़े झटके दिए हैं। बजौर सीमा पर तालिबानी आतंकियों की गोलीबारी में पाकिस्तान के तीन सैनिक और दो नागरिक मारे गए। इसी बीच पाकिस्तानी सेना को चुनौती दे रही ‘तेहरिक ए तालिबान’ के साथ बातचीत करके पाकिस्तान हल निकाले, इसमें हम दखलअंदाज़ी नहीं करेंगे, ऐसा तालिबान ने कहा है। इस वजह से पाकिस्तान में संतप्त प्रतिक्रिया उमड़ रही है और तालिबान ने हमारा विश्‍वासघात किया है, ऐसी आलोचना पाकिस्तानी कर रहे हैं।

गोलीबारीपाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बीते कुछ दिनों से तनाव निर्माण होने की खबरें प्राप्त हो रही हैं। तालिबान ने अफ़गानिस्तान पर कब्ज़ा करने के साथ ही वज़िरिस्तान, बजौर सीमा पर तैनात पाकिस्तानी सैनिकों को तालिबानी आतंकी धमका रहे हैं। ‘अफ़गानिस्तान के बाद जल्द ही पाकिस्तान पर कब्ज़ा करेंगे’, ऐसी धमकी दे रहे तालिबानी आतंकी का एक वीडियो भी सामने आया था। लेकिन, रविवार के दिन बजौर सीमा पर अफ़गानिस्तान के आतंकियों ने हमारे सैनिकों पर गोलीबारी करने का ऐलान पाकिस्तानी सेना ने किया।

इस गोलीबारी में सेना के तीन सैनिक और दो नागरिकों के मारे जाने की जानकारी पाकिस्तानी सेना ने दी। प्रत्युत्तर में की हुई कार्रवाई में हमने भी दो-तीन आतंकियों को ढ़ेर किया, यह दावा पाकिस्तानी सेना कर रही है। सीमा पर हुई इस गोलीबारी पर तालिबान ने अभी बयान दर्ज़ नहीं किया है। लेकिन, अफ़गानिस्तान और पाकिस्तान को बांटनेवाली ड्युरंड लाईन मंजूर ना होने का बयान तालिबान के एक गुट ने ड़टकर किया है।

गोलीबारीतभी, तेहरिक ए तालिबान को लेकर पाकिस्तान की शिकायतों को तालिबान के प्रवक्ता ज़बिहुल्ला मुजाहिद ने खारिज़ किया। पाकिस्तान की सरकार-सेना तेहरिक के नेताओं से चर्चा करके विवाद का हल निकाले। इस विवाद में हम दखलअंदाज़ी नहीं करेंगे, ऐसा मुजाहिद ने कहा। इस वजह से तेहरिक की पाकिस्तान विरोधी हरकतों को एक तरह से तालिबान का समर्थन होने की आलोचना पाकिस्तान में हो रही है। कुछ दिन पहले तालिबान ने बागराम हवाई अड्डे पर स्थित जेल से कुछ बंदियों को रिहा किया था। इनमें तेहरिक ए तालिबान के छह सौ से अधिक आतंकियों का समावेश था। इस पर भी पाकिस्तान में गुस्सा व्यक्त किया गया था।

इसी बीच, तालिबान ने तेहरिक का ज़िम्मा झटकने के बाद पाकिस्तान की सेना खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में तेहरिक के आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर सकती है। इस वजह से अफ़गान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव बढ़ सकता है और इसमें तेहरिक के साथ ही तालिबान के आतंकी भी मारे जा सकते हैं। ऐसा हुआ तो विश्‍लेषक पाकिस्तानी सेना और तालिबान में संघर्ष की संभावना का दावा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.