सऊदी अरब और युएई की मिन्नतें करने के लिए बायडेन प्रशासन की ज़ोरदार गतिविधियाँ

वॉशिंग्टन – युक्रेन के युद्द के कारण भड़की हुईं ईंधन की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए बायडेन प्रशासन ज़ोरदार गतिविधियाँ कर रहा है। इसके लिए कुछ दिन पहले, अमरिकी विदेश मंत्री एंथनी ब्लिंकन ने ईंधन उत्पादन बढ़ाने के प्रयास करने के लिए खाड़ी देशों का दौरा किया था। लेकिन ब्लिंकन के प्रयास विफल हुए दिख रहे हैं। इस यात्रा के दौरान सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अमरिकी विदेश मंत्री से मुलाक़ात करना टाला। एक प्रमुख अमरिकी न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायद के साथ एक बैठक में, विदेश मंत्री ब्लिंकन ने माफी माँगी।

biden-administration-saudi-uaeपिछले महीने अमरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन इस्रायल समेत खाड़ी देशों के दौरे पर थे। ब्लिंकन ने रूस-युक्रेन युद्ध के मामले में इस्रायल तथा अरब मित्रदेशों का समर्थन प्राप्त करने के साथ ही, ईंधन की कीमतों को नियंत्रित करना यह भी मुद्दा लेकर ब्लिंकन ने इस्रायल और अरब देशों का दौरा किया था। अमरिकी विदेशमंत्री के इस दौरे कापूरा विवरण अमरीका ने अभी जारी नहीं किया है। ऐसी खबरें थीं कि ईरान मुद्दे पर अमरीका ने इस्रायल और अरब देशों को आश्वस्त किया है।

लेकिन अमरिकी न्यूज़ एजेंसी ‘एक्सियॉस’ के अनुसार, ब्लिंकन ने युएई के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की और बायडेन प्रशासन की देरी से प्रतिक्रिया के लिए माफी मांगी। जनवरी में, यमन के हाऊथी विद्रोहियों ने संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए थे। इसके बाद बायडेन प्रशासन ने हाऊथी हमले का विरोध करने में देरी कर दी।

साथ ही, बायडेन प्रशासन ने आतंकवादी संगठनों की सूचि में हाउथियों को फिर से शामिल कराने में भी देरी की। इससे खबर आई कि युएई नाराज़ है। इस संदर्भ में अमरिकी विदेश मंत्री ने क्राउन प्रिंस झाएद से मुलाकात की और माफी मांगी, ऐसा अमरिकी न्यूज़ एजेंसी ने दो सूत्रों के हवाले से कहा। युएई की तरह, सऊदी अरब भी बायडेन प्रशासन से नाराज़ है, और विदेश मंत्री ब्लिंकन ने सऊदी की नाराज़गी को दूर करने की कोशिश की।

जमाल खशोगी मामला, पैट्रियट वायु रक्षा प्रणाली की तैनाती हटाना, लष्करी सहायता को रोकना और ईरान के साथ परमाणु समझौते पर शुरू की हुई बातचीत, इनसे अमरकाी और सऊदी अरब के बीच तनाव बढ़ा है। बायडेन प्रशासन ने यह भी मांग की कि युक्रेन युद्ध के मद्देनज़र सऊदी अरब अपना ईंधन उत्पादन बढ़ाएँ। लेकिन पिछले महीने यह खुलासा हुआ था कि सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष का फोन कॉल लेने से इन्कार किया था। एक अमरिकी दैनिक के अनुसार, सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद ने खशोगी की हत्या के सिलसिले में बायडेन प्रशासन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन को फटकार लगाई थी।

इस बीच बाइडेन प्रशासन सऊदी अरब और युएई का विश्वास जीतने की कोशिश में है। लेकिन पिछले एक महीने में इन दोनों अरब देशों द्वारा अपनाई गई भूमिका बाइडेन प्रशासन के लिए एक चुनौती साबित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.