इस्रायल-युएई सहयोग का अहम पड़ाव – ‘एमिरेट्स’ तेल अविव के लिए हर रोज विमान सेवा शुरू करेगी

israel-uae-emirates-2दुबई – अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर विख्यात होनेवाली युएई की ‘एमिरेट्स’ यात्री विमान कंपनी, जल्द ही इस्रायल के तेल अविव के लिए विमान सेवा शुरू करने वाली है। ६ दिसंबर से हररोज़ दुबई से तेल अविव ऐसी विमान सेवा शुरू होगी, ऐसा एमिरेट्स ने घोषित किया। कुछ ही हफ्ते पहले युएई की ‘एतिहाद’ इस कंपनी ने अबू धाबी से तेल अविव ऐसी विमान सेवा इससे पहले ही शुरू की है। इस्रायल और युएई के बीच की यह विमान सेवा यानी साल भर पहले स्थापित हुए दोनों देशों के सहयोग का अहम पड़ाव साबित होती है।

यात्री विमान सेवा प्रदान करने वाली दुनिया की अग्रसर कंपनियों में एमिरेट्स का उल्लेख किया जाता है। युएई की फ्लॅग कॅरिअर यानी प्रमुख वाहक होने वाली एमिरेट्स सबसे व्यस्त विमान कंपनियों में से एक मानी जाती है। दुनिया भर के अधिकांश देशों के साथ जुड़ी हुई इस प्रवासी विमान कंपनी की सेवा इस्रायल में अब तक उपलब्ध नहीं थी। लेकिन एमिरेट्स ने गुरुवार को जारी की जानकारी के अनुसार, दुबई से तेल अविव विमान सेवा इस्रायल को दुनियाभर की एमिरेट्स की सेवा से अखंडित रूप में जोड़ देगी।

israel-uae-emirates-1६ दिसंबर को दोपहर से यह विमान सेवा शुरू होगी। दुबई से उड़ान भरनेवाला एमिरेट्स का विमान तेल अवीव की यात्रा करके मध्यरात्रि से पहले दुबई पहुँचेगा। यह सेवा हररोज़ प्रदान की जाएगी। इससे, ज्यूधर्मिय निवास कर रहे अमरीका, भारत, ऑस्ट्रेलिया, ब्राज़ील, मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के लगभग ३० गंतव्य स्थानों से इस्रायली प्रवासी ठेंठ जोड़े जाएंगे, ऐसा एमिरेट्स ने अपनी घोषणा में कहा है।

उसी के साथ कामा प्रवासी विमान सेवा के साथ एमिरेट्स ‘स्काय कार्गो’ यानी माल ढुलाई करने वाले विमानों की सेवा करने की तैयारी में है। इससे इस्रायल के फार्मा उत्पाद, उच्च दर्जे के उत्पादन, सब्जियाँ और अन्य नाशिवंत चीजें तेल अवीव से निर्यात की जायेंगी, ऐसा दावा एमिरेट्स कंपनी ने किया। युएई की अग्रसर विमान कंपनी की यह बड़ी घोषणा साबित होती है। इस्रायल के साथ विमान सेवा शुरू करनेवाली यह युएई की तीसरी कंपनी है।

पिछले साल इस्रायल और युएई के बीच संपन्न हुए अब्राहम समझौते के बाद कुछ महीनों में ही ‘फ्लाय दुबई’ इस कम खर्चे में विमान सेवा प्रदान करनेवाली कंपनी ने अबू धाबी से तेल अविव सेवा शुरू की थी। वहीं, कुछ महीने पहले युएई की दूसरे नंबर की ‘एतिहाद’ इस कंपनी ने विमान सेवा शुरू की थी। इससे दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ रहा होकर, उसका फ़ायदा दोनों देशों के व्यापार को होने का दावा किया जाता है।

इस्रायल की ‘अरकिया’ इस कंपनी ने भी युएई के लिए हररोज़ विमान सेवा शुरू की थी। वहीं, पिछले महीने के अंत में सऊदी अरब का प्राइवेट विमान इस्रायल में उतरा होने की ख़बर आई थी। अब्राहम समझौते के कारण इस्रायल और खाड़ी क्षेत्र के देश करीब आ रहे हैं, यह बताकर इस्रायली नेता उस पर संतोष ज़ाहिर कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.