पाकिस्तान प्रधानमंत्री की यात्रा से पहले अमरिका की पाकिस्तान को चेतावनी

वॉशिंगटन – अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प की भेंट करने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इम्रान खान अमरिका में दाखिल हो रहे है| लेकिन, इस भेंट से पाकिस्तान ज्यादा उम्मीद नही रख सकता, यह कडा संदेशा अमरिका ने दिया है| ट्रम्प पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से भेट कर रहे है फिर भी पाकिस्तानी सेना की बंद की हुई सहायता फिर से शुरू नही होगी, यह बात अमरिका ने स्पष्ट की है| इम्रान खान की यात्रा से पहले पाकिस्तान ने हफिज सईद को गिरफ्तार किया था| ऐसी दिखावे के लिए की गई कार्रवाई का प्रभाव अमरिका पर नही होगा, यह बात भी अमरिकी अधिकारियों ने स्पष्ट की है|

अर्थव्यवस्था की गिरावट और राजनयिक मुश्किल ऐसे दोनों मोर्चों पर खराब स्थिति का सामना कर रही पाकिस्तान की सरकार अपना बचाव करने के लिए कोशिश कर रही है| ऐसी स्थिति में प्रधानमंत्री इम्रान खान ने बडी मुश्किल से अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष से मिलने का अवसर प्राप्त किया है| इसके लिए पाकिस्तान की सरकार काफी दिनों से कोशिश कर रही थी, यह जानकारी पाकिस्तान के ही एक वरिष्ठ पत्रकार ने दी| इस भेंट का इस्तेमाल करके अमरिका और पाकिस्तान के संबंध सुधारने की कोशिश इम्रान खान करेंगे| वही, राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प को अपनी अफगान निती के लिए पाकिस्तान के सहायता की उम्मीद है|

लेकिन, यह होते हुए भी अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष पाकिस्तान से ज्यादा उम्मीद ना रखे, यह इशारा विश्‍लेषक दे रहे है| पाकिस्तान यह चीन का सहयोगी देश था और आगे भी रहेगा, इस ओर यह विश्‍लेषक ध्यान आकर्षित कर रहे है| इसका पर्याप्त एहसास रखनेवाले ट्रम्प प्रशासन ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की यात्रा से पहले इस देश को चेतावनी देना शुरू किया था| ट्रम्प और इम्रान खान की भेंट हो रही है फिर भी अमरिका पाकिस्तान की बंद की हुई सहायता फिर से शुरू नही करेगी, यह बात ट्रम्प प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी ने स्पष्ट की है|

इतना ही नही, बल्कि ‘अल कायदा’ का प्रमुख रहा ‘ओसामा बिन लादेन’ का पता सीआईए को देनेवाले डॉक्टर शकील आफ्रिदी को पाकिस्तान रिहा करें, यह मांग राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प इम्रान खान के सामने रखेंगे, यह संकेत अमरिकी अधिकारियों ने दिए है| ट्रम्प-इम्रान खान की भेंट से पहले पाकिस्तान ने आतंकी हफिज सईद को गिरफ्तार किया है| यह समाचार प्रसिद्ध होने पर ऐसे दिखावे का अमरिका पर असर नही होगा, यह बात ट्रम्प प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी ने कही है|

पाकिस्तान आतंकियों पर कडी कार्रवाई करें, यह अमरिका की मांग थी| अगले समय में भी अमरिका पाकिस्तान से यही उम्मीद रखेगी, ऐसा इस अधिकारी ने कहा है| साथ ही पाकिस्तान में पत्रकार और माध्यमों पर हो रही कार्रवाई पर अमरिकी अधिकारी ने चिंता व्यक्त की है| इससे पाकिस्तान में अभिव्यक्ति की आजादी खतरें में है, यह चिंता इस अधिकारी ने व्यक्त की|

इसी कारण किसी भी प्रकार का बढावा दिखाया तो भी अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष के साथ हो रही भेंट से पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को विशेष कुछ प्राप्त नही होगा, यह बात दिखाई दे रही है| उल्टा अफगानिस्तान के मुद्दे पर पाकिस्तान को समझौता करना होगा, यही संकेत प्राप्त हो रहे है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.