रशिया, ईरान, क्युबा और चीन व्हेनेजुएला में हस्तक्षेप करना बंद करें – अमरिकी विदेश मंत्रालय का इशारा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवॉशिंगटन – व्हेनेजुएला में निकोलस मदुरो की हुकूमत का समर्थन कर रहे देश वहां पर हस्तक्षेप करना बंद करें, यह इशारा अमरिकी विदेशमंत्री ने दिया है| रशिया, ईरान, क्युबा और चीन ने मुदरो के पक्ष में अपना समर्थन दिया है और रशिया ने व्हेनेजुएला में अपने सैनिक तैनात किए है| लेकिन, व्हेनेजुएला का भविष्य इस देश की जनता के हाथ में होना चाहिए, यह मांग करके अन्य देश मदुरो की हुकूमत का समर्थन करना बंद करें, यह इशारा पोम्पिओ ने दिया है|

३० मार्च के दिन मदुरो के विरोध में व्हेनेजुएला में हुई बगावत की कोशिश नाकाम हुई थी| इसके पिछे अमरिका होने का आरोप हो रहा है| लेकिन, यह कोशिश नाकाम साबित हुई हो फिर भी अगले दिनों में उनकी हुकूमत का तख्ता पलट करने के लिए अमरिका अन्य विकल्पों का इस्तेमाल करने की बात स्पष्ट तौर पर दिखाई देने लगी है| इसके लिए अमरिका सैनिकी बल का भी प्रयोग करने की कडी संभावना व्यक्त की जा रही थी| लेकिन, रशिया ने मदुरो के पीछे अपना सामर्थ्य खडा किया है और अपने सैनिक भी व्हेनेजुएला में तैनात किए है| इस वजह से अमरिका की लष्करी कार्रवाई का विकल्प आसान नही रहा|

इस पृष्ठभूमि पर लैटिन अमरिकी देशों की यात्रा पर पहुंचे अमरिकी विदेशमंत्री माईक पोम्पिओ ने व्हेनेजुएला में हस्तक्षेप कर रहे देशों को कडी चेतावनी दी है| रशिया, ईरान, क्युबा और चीन मदुरो के पक्ष में समर्थन देकर उनकी हुकूमत का तख्ता पलट करने की कोशिश कर रहे अमरिका को चुनौती दी है| लेकिन, मदुरो की हुकूमत गैरकानुनी साबित करके जुआन गैदो को व्हेनेजुएला का अधिकृत राष्ट्राध्यक्ष कह रही अमरिका ने व्हेनेजुएला की हुकूमत में बदलाव करने की मांग पर हम कायम होने की बात डटकर रखी है| लैटिन अमरिकी देशों की यात्रा कर रहे विदेशमंत्री पोम्पिओ ने भी मदुरो को व्हेनेजुएला की सत्ता छोडनी ही होगी, यह इशारा दिया है|

‘व्हेनेजुएला का भविष्य तय करने का अधिकार इस देश की जनता को ही है| अन्य देश इसमें हस्तक्षेप ना करें| इसी लिए मदुरो को सत्ता से हटाकर इस देश में निष्पक्ष चुनाव करना होगा| मदुरो और उनकी सहायता कर रहे उनके सहयोगी व्हेनेजुएला में सत्तापर होते हुए यह मुमकिन नही है’, इस ओर पोम्पिओ ने ध्यान आकर्षित किया| इस दौरान मदुरो का समर्थन कर रहे क्युबा पर अमरिका ने हाल ही में कडे प्रतिबंध लगाए थे| आगे कौनसी दिशा में जाना है, इसका निर्णय क्युबा ने करना है, यह कहकर अमरिकी नेताओं ने क्युबा को इससे भी अधिक आक्रामक कार्रवाई का इशारा दिया था|

व्हेनेजुएला के सत्तासंघर्ष के भीषण परीणाम इस देश की अर्थव्यवस्था पर हुए है और इश देश में अराजकता की स्थिति बनी है| व्हेनेजुएला की जनता अन्न की किल्लत का सामना कर रही है और लाखों लोगों ने पडोसी देशों की ओर दौड लगाई है| व्हेनेजुएला से पहुंच रहे शरणार्थियों को झुंड रोकने के लिए पडोसी देश सीमा पर सेना तैनात करने के लिए विवश हुए है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.