अमरिकी जनता को परमाणु युद्ध की चिंता करने की ज़रूरत नहीं – राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन का संदेश

us-people-nuclear-war-3वॉशिंग्टन – यूक्रैन को अमरीका और नाटो ने सैन्य सहायता प्रदान करने के बयान के बाद रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने संकेत दिए थे कि, जारी संघर्ष परमाणु युद्ध में तब्दील होगा| रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने न्यूक्लियर फोर्सस को तैयार रखने की खबरें भी प्राप्त हुईं थी| इसके अलावा, रशियन थलसेना, नौसेना और वायुसेना के परमाणु हथियार यानी न्यूक्लियर ट्रायड तैयारी में होने की जानकारी रशियन रक्षामंत्री ने साझा की थी| इसके बावजूद अमरिकी जनता परमाणु युद्ध की चिंता ना करे, ऐसा अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने कहा है|

राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने माध्यमों से बातचीत करते समय अमरिकी जनता को आश्‍वस्त करने की कोशिश की| यूक्रैन का संघर्ष अधिक बिगड़ा तो इससे परमाणु युद्ध छिड़ जाएगा, यह इशारा रशिया के राष्ट्राध्यक्ष पुतिन दे रहे हैं| ऐसी स्थिति में क्या अमरीका को परमाणु युद्ध की चिंता करनी चाहिए? यह सवाल अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष से पूछा गया| इस पर ‘नो’ कहकर राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने इस मुद्दे को खत्म किया| आगे वाईट हाऊस के मध्यम सचिव जेन साकी ने अमरीका की परमाणु नीति में बदलाव करने की आवश्यकता महसूस नहीं हो रही है, यह कहकर इस बात पर परदा ड़ालने की कोशिश की|

us-people-nuclear-war-1रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने परमाणु युद्ध के मुद्दे पर दिए इशारे का दाखिला देकर इस तरह से गलत अनुमान व्यक्त करने का घातक दांव अमरीका नहीं खेलेगी, यह साकी ने कहा| अमरीका या नाटो को रशिया से संघर्ष करने में रूचि नहीं है, यह भी जेन साकी ने इस दौरान आगे आकर कहा| एक ओर पोलैण्ड में अमरीका और नाटो की तैनाती के कारण अपनी सुरक्षा को खतरा निर्माण हुआ है, यह इशारा बेलारूस दे रहा है| अमरीका-नाटो के परमाणु हथियार और मिसाइलों को प्रत्युत्तर देने के लिए बेलारूस में रशिया अपने परमाणु हथियारों की तैनाती करेगी, यह ऐलान बेलारूस के राष्ट्राध्यक्ष ने किया था|

यूक्रैन में युद्ध जारी है और इसी बीच पड़ोसी देश बेलारूस का यह इशारा ध्यान आकर्षित कर रहा है| रशिया ने भी अपने पड़ोसी देशों में अमरीका और नाटो के परमाणु हथियार और मिसाइलों की तैनाती बर्दाश्त नहीं करेंगे, यह पहले ही स्पष्ट किया था| यूक्रैन पर हमला करने के पीछे यही प्रमुख वजह होने की बात रशिया लगातार कह रही है| इस वजह से परमाणु युद्ध का खतरा बढ़ा है, यह चिंता विश्‍लेषक व्यक्त कर रहे हैं| लेकिन, अमरीका को उसकी चिंता करने की ज़रूरत ही नहीं है, ऐसे संकेत देकर राष्ट्राध्यक्ष बायडेन और उनके सहयोगियों ने यह मुद्दा खत्म करने की कोशिश की हुई दिख रही है|

लेकिन, अमरीका ने रशिया के पड़ोसी देशों में परमाणु तैनाती की तो इस पर रशिया भी उसी भाषा में प्रत्युत्तर देने की तैयारी कर रही है| क्युबा, निकारागुआ और वेनेजुएला से सहयोग करके रशिया वहां पर अपने परमाणु हथियार तैनात कर सकती है| इन देशों से रशिया ने चर्चा शुरू करने की खबरें भी प्राप्त हो रही हैं| लेकिन, यह संभावना जताकर अमरिकी प्रशासन यूक्रैन पर अपनाई अपनी नीति का असर जनता तक ना पहूँचे, इस कोशिश में लगा है| राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने इस सवाल का दिया हुआ ‘नो’ जवाब यही बात रेखांकित कर रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.