व्यापार युद्ध में चीन को झटका देकर अमरिका ही जीतेगा- ब्रिटिश अर्थशास्त्रियों का दावा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

वॉशिंग्टन/बीजिंग – अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन के खिलाफ शुरू किए व्यापार युद्ध में चीन को सर्वाधिक नुकसान होने वाला है और इस युद्ध में अमरिका जीतेगा, ऐसा दावा ब्रिटिश अर्थशास्त्रियों ने किया है। अमरिका के साथ व्यापार युद्ध तीव्र हुआ तो चीन का विकास दर पाँच प्रतिशत तक गिर सकता है, ऐसी चेतावनी भी अर्थशास्त्रियों ने दी है। कुछ दिनों पहले चीन की दूसरी तिमाही में भी विकास दर नीचे गिरने की बात सामने आई थी। इस पृष्ठभूमि पर ब्रिटिश अर्थशास्त्रियों ने दी चेतावनी ध्यान आकर्षित करती है।

ट्रम्प ने मार्च महीने में चीन के खिलाफ अतिरिक्त कर लगाने की घोषणा करके व्यापार युद्ध की शुरुआत की थी। शुरुआत में फौलाद और अल्युमिनियम पर लगाए करों के बाद ६ जुलाई से लगभग ३४ अरब डॉलर्स की चीनी आयात पर अतिरिक्त कर लागू किया गया है। इस महीने के अंत तक कुल ५० अरब डॉलर्स की चीनी आयात पर कर लागू किया जाने वाला है और आने वाले कुछ महीनों में २०० से ५०० अरब डॉलर्स से अधिक चीनी उत्पादों पर कर लगाने की धमकी ट्रम्प ने दी थी।

व्यापार युद्ध, चेतावनी, न्यू व्ह्यू इकोनॉमिक्स, अर्थव्यवस्था, विकास दर, व्यापार, निर्यात, अमरिका, चीन, ब्रिटिश अर्थशास्त्रि

इस पृष्ठभूमि पर, आशिया के एक दैनिक में ब्रिटन के ‘न्यू व्ह्यू इकोनॉमिक्स’ इस सलाहकार संस्था के प्रमुख अर्थशास्त्री डेविड ब्राउन ने व्यापार युद्ध के परिणामों के सन्दर्भ में चेतावनी दी है। ब्राउन ने वर्तमान में शुरू हुए और भविष्य में अधिक भडकने वाले व्यापार युद्ध में अमरिका जीतेगा, ऐसी खुलकर भविष्यवाणी की है। यह भविष्यवाणी करते समय उन्होंने अमरिका और चीन के व्यापार और दोनों देशों के अर्थव्यवस्था की प्रगति इस बात की तरफ ध्यान आकर्षित किया है।

अमरिका-चीन व्यापार में आर्थिक फायदे के दृष्टिकोण से चीन का परडा भारी है, लेकिन व्यापार युद्ध में यह परडा घूम जाएगा, ऐसा दावा ब्राउन ने किया है। अमरिका चीन के साथ व्यापार युद्ध में जिस प्रमाण में आक्रामक कार्रवाई कर सकता है, उस प्रमाण में प्रत्युत्तर देना चीन को संभव नहीं होगा। उसी समय अमरिका के साथ निर्यात कम होने की वजह से चीन की अर्थव्यवस्था को होने वाला नुकसान अमरिका पर होने वाले परिणामों से निश्चित ज्यादा होगा, ऐसा ब्राउन ने कहा है।

चीन की अर्थव्यवस्था अभी भी निर्यात पर निर्भर है और देश की अंतर्गत माँग यह घटक अर्थव्यवस्था के लिए निर्णायक साबित नहीं हुई है। उस वजह से चीन की निर्यात को झटका लगा तो उसका परिणाम देश के अंतर्गत स्तर पर दिखाई देने की संभावना अधिक होने का दावा ब्रिटिश अर्थशास्त्रियों ने किया है। निर्यात कम हुई तो उसके परिणाम चीन का उत्पादन क्षेत्र और देश के नागरिकों की खरीदारी क्षमता पर होंगे, ऐसी संभावना भी ब्राउन ने व्यक्त की है। इस वजह से चीन का विकास दर नीचे गिरकर पाँच प्रतिशत तक पहुँच सकता है, ऐसी चेतावनी भी उन्होंने दी है।

चीन की अर्थव्यवस्था के अन्य खतरों का उल्लेख भी उन्होंने किया है। उसमें चीन की अर्थव्यवस्था पर कर्ज भार, गृह निर्माण क्षेत्र का संकट जैसी चीजों का समावेश है और चीन को आर्थिक नीति में बड़ा करना संभव नहीं होगा, ऐसा भी ब्राउन ने कहा है। चीन के तरफ से युआन इस चलन का अवमूल्यन होने की संभावना करते हुए अमरिका भी डॉलर कमजोर करके उसे प्रत्युत्तर देगा, ऐसा भी ब्राउन ने कहा है।

दौरान, ट्रम्प ने चीन के खिलाफ का व्यापार युद्ध अधिक तीव्र करने की तैयारी शुरू करने की बात सामने आई है। चीन पर एक ही समय पर दोनों मोर्चों पर दबाव डालने के लिए तैयारी शुरू हुई है और उसमें चीनी कंपनियों पर प्रतिबन्ध लगाने की कार्रवाई का भी समावेश होगा। इसके अलावा वैश्विक व्यापार संगठन में चीन को लक्ष्य बनाने वाले सुधार करने के संकेत भी दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.