फ़्रांस के ऑर्लिंस शहर में चर्च पर हमला

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

पॅरिस – फ़्रांस की राजधानी पॅरिस से सिर्फ १३० किलोमीटर की दूरी पर स्थित ऑर्लिंस शहर के चर्च पर हमला होने की जानकारी सामने आई है। यह हमला इस्लामी कट्टर पंथियों ने करने की आशंका है और चर्च की दीवारों पर कुछ घोषणाएं भी लिखी गई हैं, ऐसा स्थानीय पुलिस ने कहा है। फ़्रांस की एक स्वयंसेवी संस्था ने दी जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ महीनों में देश के ख्रिश्चन धर्मियों पर होने वाले हमलों में बढ़ोत्तरी हुई है और सिर्फ पाँच महीनों में इस तरह की १२८ घटनाएँ घटी हैं।

’२० मिनिट्स’ इस फ्रेंच वेबसाईट ने इस हमले की जानकारी प्रसिद्ध की है। उसके अनुसार पिछले हफ्ते में ऑर्लिंस के ‘सेंट पिएरे दु मैट्रोई’ इस चर्च पर हमला हुआ था। कट्टर पंथियों के एक समूह ने चर्च का फर्नीचर और कुछ हिस्से को जलाने की कोशिश की थी। अग्निशमन दल ने आग बुझाने की वजह से बड़ा नुकसान नहीं हुआ, ऐसी जानकारी स्थानीय पुलिस ने दी है। इस मामले में स्वतंत्र पूछताछ शुरू की गई है और संदिग्धों की खोज जारी है, ऐसा भी पुलिस ने कहा है।

पिछले पाँच महीनों में फ़्रांस में चर्चा पर हुआ यह तीसरा हमला है। मार्च महीने में दो युवतियों ने ब्रिटनी इलाके के कुछ चर्च का नुकसान करने की और उसे आग लगाने की कोशिश की थी। उसके बाद मई महीने में एक कट्टर पंथी ने ‘सेंट व्हिंसेंट कैथ्रेडल’ में हैण्ड ग्रेनेड फेंकने की कोशिश भी की थी।

फ़्रांस के ‘ख्रिश्चनफोबिया ऑब्झर्व्हेटरी’ इस स्वयंसेवी संस्था ने देश के चर्च और ख्रिश्चनों पर हो रहे हमले बढ़ने का दावा किया है। सन २०१८ के पहले पाँच महीनों में चर्च और ख्रिस्त धर्मियों के खिलाफ हमले की १२८ घटनाएं घटने की जानकारी भी इस संस्था ने दी है।

सन २०१६ में फ़्रांस के नॉर्मंडी शहर के चर्च पर ‘आईएस’ के आतंकवादि यों ने हमला करके चर्च के धर्मगुरु की हत्या की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.