अमरिका को ‘फ्लोरेंस’ चक्री तूफान का झटका – ५ लोगों की जान गई, ९ लाख घरों की बिजली खंडित

वॉशिंगटन: अमरिका के पूर्व किनारे से साउथ कैरोलीना एवं नॉर्थ कैरोलिना प्रांत को फ्लोरेंस चक्री तूफान का झटका लगा है। जिसमें ५ लोगों की जान गई है। दोनों प्रांतों में बड़े तादाद में तूफानी हवा के साथ अतिवृष्टि हुई है और अनेक भाग में लगभग १० फीट से अधिक पानी भरा है। साउथ कैरोलिना एवं नॉर्थ कैरोलीना प्रांत में लगभग ९ लाख से अधिक लोगों की बिजली खंडित हुई है और हजारों नागरिक फँसने का डर व्यक्त किया जा रहा है। अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प स्थिति पर ध्यान रखे हुए हैं और आनेवाले हफ्ते में चक्री तूफान का झटका लगे हुए भाग को भेट देंगे, ऐसी जानकारी वाइट हाउस से दी जा रही है।

फ्लोरेंस, चक्री तूफान, झटका, ५ लोगों, जान गई, ९ लाख, घरों, बिजली खंडित, अमरिका, साउथ कैरोलीनापिछले हफ्ते में अमरिकी यंत्रणा कैटेगरी-४ प्रकार में होनेवाले फ्लोरेंस चक्री तूफान गुरुवार अथवा शुक्रवार को पूर्व किनारे पर २ प्रांतों में टकराएगा, ऐसी चेतावनी दी गई थी। इस चेतावनी के बाद राजधानी वॉशिंग्टन के साथ चार प्रांतों में इमरजेंसी घोषित की गई थी। शुक्रवार को साउथ कैरोलिना प्रांत में टकराए चक्री तूफान की गति कम हुई है। फिर भी इसकी वजह से होनेवाली तकलीफ बहुत बड़ी है, ऐसे संकेत मौसम विभाग के तज्ञने दिए है।

शुक्रवार को टकराए हुए तूफान के बाद साउथ कैरोलिना एवं नॉर्थ कैरोलिना प्रांत में जोरदार बारिश एवं तूफानी हवा शुरू हुई है। अनेक भागों में बारिश की वजह से १० फीट से अधिक पानी भरा है और गाड़ियां एवं घर पानी में जाने का चित्र दिखाई दिया है। स्थानीय यंत्रणा ने दिए जानकारी के अनुसार पहले ही झटके में सैकड़ों घर तथा व्यापारी उपक्रम का नुकसान हुआ है और बिजली एवं अन्य मूलभूत सुविधाए खंडित हुई है।

साउथ कैरोलीना एवं नॉर्थ कैरोलिना प्रांत में लगभग १० लाख घरों की बिजली टूटने की जानकारी सामने आ रही है। इसकी वजह से हजारों नागरिक फँसने की बात कही जा रही है और बचाव कार्य को गति दी जा रही है। चक्री तूफान का झटका लगने से पहले १० लाख से अधिक नागरिकों को स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए थे। पर वह कार्यान्वित ना होने से नागरिक बड़े तादाद में फंसने की बात कही जा रही है।

अमरिकी रक्षादल ने ७५० सैनिकों की टुकड़ी नॉर्थ कैरोलिना में तैनात की है और बचाव कार्य के लिए युद्ध नौकाओ तैयार रहने के आदेश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.