चीन के गुआंगझोउ शहर में अमरिकी अधिकारी पर हुए ‘सॉनिक हमले’ की गूढता कायम – जाँच में कुछ भी हासिल न होने का चीन का दावा

वॉशिंग्टन/बीजिंग: चीन में नियुक्त किए गए अमरिकी राजनीतिक अधिकारियों पर ‘सॉनिक हमले’ होने की कड़ी संभावना सामने आई थी। इन अमरिकी अधिकारियों को गूढ़ बीमारी की वजह से चीन से वापस अमरिका लाया गया था। लेकिन ‘माइल्ड ट्रमैटिक ब्रेन इंजरी’ (एमटीबीआई) का सामना करने वाले अमरिकी के राजनीतिक अधिकारियों को यह बीमारी निश्चित रूपसे कैसे हुई, यह नहीं बताया गया है। गुरुवार को चीन के विदेश मंत्रालय ने इस मामले की जाँच की जा रही है, ऐसा स्पष्ट किया है। लेकिन अभी भी इस गूढ़ बीमारी के बारे में कुछ भी जानकारी हासिल नहीं हुई है, ऐसा चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा है।

सन २०१६ में क्यूबा की राजधानी हवाना में नियुक्त किए गए अमरिकी राजनीतिक अधिकारियों को इसी तरह के सेहत से संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा था। इन अधिकारियों पर अत्यंत तीक्ष्ण ध्वनि लहरियों का (सॉनिक) हमला हुआ था। उसके बाद इस महीने के अप्रैल में चीन के ‘गुआंगझोउ’ शहर में एक अमरिकी राजनीतिक अधिकारी को भी ‘माइल्ड ट्रमैटिक ब्रेन इंजरी’ (एमटीबीआई) का सामना करना पड़ा था। यह सॉनिक हमले का ही प्रकार हो सकता है, ऐसे संकेत अमरिकी विदेश मंत्रालय की तरफ से दिए गए थे।

गुआंगझोउ शहर, सॉनिक हमले, गूढता कायम, जाँच,  दावा, चीन, अमरिका इसकी गंभीर दखल लेते हुए अमरिका के विदेश मंत्रालय ने चीन में स्थित अपने राजनीतिक अधिकारियों को और अमरिकी नागरिकों को भी सावधान रहने की चेतावनी दी थी। चीन में घूमते समय कहीं भी तीक्ष्ण ध्वनि लहर आपके कानों तक पहुंची और उसका आपके शरीर पर विपरीत परिणाम हो रहा है, ऐसा आपको दिखाई दिया तो तुरंत उस जगह को छोड़कर दूसरी सुरक्षित जगह पहुंचें, ऐसी सूचना अमरिका के विदेश मंत्रालय ने जारी की थी। चीन जैसा देश अमरिका के राजनीतिक अधिकारियों पर और अमरिकी नागरिकों पर भी ऐसे ‘सॉनिक हमले’ कर सकता है, ऐसी संभावना अमरिका के विदेश मंत्रालय ने दी इस सुचना से जताई है।

गुरुवार को चीन में स्थित अमरिकी अधिकारियों को हुई इस तकलीफ के बारे में बोलते समय चीन के विदेश मंत्रालय ने सतर्क प्रतिक्रिया दी है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद चीन की जाँच यंत्रणा ने जाँच शुरू की। इस जाँच में कुछ भी हाथ नहीं लगा है और चीन को भी इस बारे में कुछ मालूम नहीं है, ऐसा दावा चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने किया है। साथ ही अमरिका ने भी इस मामले में चीन से संपर्क नहीं किया है। इस मामले जानकारी हमें अमरिकी अख़बारों में आई खबरों से मिली है, ऐसा चुनयिंग ने कहा है।

दौरान, अमरिका के अधिकारियों पर चीन में सॉनिक हमले हुए होंगे, ऐसी आशंका अमरिका के कुछ अख़बार व्यक्त कर रहे हैं। लेकिन अभी तक अमरिका ने इस पर प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन अगर जाँच में यह बात सामने आई तो आने वाले समय में अमरिका और चीन के बीच एक अलग ही स्तर पर तीव्र युद्ध शुरू होगा, ऐसा दिखाई दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.