उत्तर कोरिया की आड़ में चीन और रशिया अमरिका पर सायबर हमले करेंगे – अमरिकी सायबर विशेषज्ञ का इशारा

वॉशिंगटन: अमरिका और उत्तर कोरिया के दौरान बार बार बढ़ते तनाव का फायदा उठाते हुए, चीन और रशिया उत्तर कोरिया की आड़ में अमरिका पर सायबर हमले करेंगे, ऐसा इशारा अमरिकी सायबर विशेषज्ञों ने दिया है। कुछ महीनों पहले दक्षिण-पूर्व एशिया में अमरिकी जंगी जहाजों को हुई दुर्घटना के पीछे भी सायबर हमले का कारण होने की आशंका जताई जा रही है, जिसमे चीन का हाथ होने का दावा भी विशेषज्ञों ने किया है।

चीन और रशियाअमरिका की ‘नेक्सडिफेन्स’ इस सायबर सुरक्षा कंपनी के उपाध्यक्ष मैट मैरिस ने ब्रिटिश दैनिक को दी जानकारी में रशिया और चीन की सायबर कारवाईयों के बारे में दावे किये हैं। उत्तर कोरिया के पास इंटरनेट का इस्तेमाल करने के लिए खुदका नेटवर्क नहीं है, इसलिए यह देश चीन और रशिया के माध्यम से इंटरनेट का इस्तेमाल करता है। इस वजह से इन दोनों देशों को उत्तर कोरिया की आड़ में अमरिका पर सायबर हमले करना संभव है, ऐसा इशारा मैरिस ने दिया है।

‘चीन और रशिया दोनों देशों के हैकर्स बहुत ही स्मार्ट हैं। दूसरे देशों के कंप्यूटर यंत्रणाओं के लिंक की उन्हें पक्की जानकारी है। इस वजह मै चीन से सायबर हमला करते समय वह रशिया का अथवा उत्तर कोरिया का है, ऐसा दिखा सकते है। यह हैकर्स सायबर हमला दुसरे देश का है इसके सबूत पीछे छोड़ जा सकते हैं। इस मामले में वह बहुत होशियार हैं’, इन शब्दों में मैरिस ने चीन और रशिया की ओर से उत्तर कोरिया का इस्तेमाल होने के सन्दर्भ में इशारा दिया है।

चीन और रशियाउत्तर कोरिया के हैकर्स का खतरा बहुत ही सीमित है, असली खतरा तो चीन और रशिया से है, ऐसा ‘नेक्सडिफेन्स’ के उपाध्यक्ष मैट मैरिस ने कहा है। यह खतरा उत्तर कोरिया के खतरे से बड़ा है, ऐसा दावा भी उन्होंने किया है। कुछ महीनों पहले अमरिका के दक्षिण-पूर्व एशिया के जंगी जहाजों को हुई दुर्घटना के पीछे भी चीन ने किए सायबर हमलों का हाथ हो सकता है, ऐसा आरोप मैरिस ने लगाया है। इस दुर्घटना में अमरिका के ‘युएसएस जॉ मॅक्वेन’ और ‘युएसएस फिट्झगेराल्ड’ इन जंगी जहाजों का बड़ा नुकसान हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.