अमरिकी संसद का प्रतिनिधि सदन बायडेन प्रशासन के निर्णयों की जांच करने के लिए समिती गठित करेगा

वॉशिंग्टन – अमरिकी संसद के प्रतिनिधि सदन ने राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन और बायडेन प्रशासन के विभिन्न विभागों के निर्णयों की जांच करने का निर्णय लिया है। प्रतिनिधि सदन के रिपब्लिकन सांसदों ने इस मुद्दे पर उप-समिती गठित करने का प्रस्ताव हाल ही में पारित किया। यह समिती अमरीका की शीर्ष जांच यंत्रणा ‘फेडरल ब्युरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन’ (एफबीआई) की कार्रवाई समेत न्याय विभाग और वाईट हाऊस द्वारा जारी विभिन्न आदेशों की जांच करेगी, ऐसे संकेत दिए गए हैं। यह प्रस्ताव पारित हो रहा था तभी राष्ट्राध्यक्ष बायडेन से जुड़े अध्ययन गुट के दफ्तर में गोपनीय कागज़ात बरामद होने की जानकारी सामने आने से अमरीका में सनसनी निर्माण हुई है।

बायडेन प्रशासनपिछले हफ्ते अमरिकी संसद के प्रतिनिधि सदन में रिपब्लिकन सांसद केविन मैकार्थी को सभापति के रूप में चुना गया। इसके बाद प्रतिनिधि सदन पर वर्चस्व पाने वाली रिपब्लिकन पार्टी ने आक्रामक रवैया अपनाया है। चुनावों के बाद किए गए भाषण में मैकार्थी ने शरणार्थियों की अवैध घुसपैठ, चीन संबंधी नीति और बायडेन प्रशासन का धकोसला कारोबार जैसे मुद्दों को प्राथमिकता देने के संकेत दिए थे। इसके अनुसार गतिविधियां तेज़ हुई हैं और उपसमिती गठित करने के लिए दी गई मंजूरी इसी का पहला चरण माना जा रहा है।

‘सिलेक्ट सब कमिटी ऑन द वेपनाइजेशन ऑफ द फेडरल गवर्मेंट’ नामक इस समिती में बायडेन प्रशासन के ‘एफबीआई’ के इस्तेमाल का भी मुद्दा होगा। कुछ दिन पहले ‘एफबीआई’ ने सोशल मीडिया कंपनियों पर दबाव बनाकर बायडेन से जुड़ी कई जानकारियां सार्वजनिक होने से रोकने का मामला सामने आया था। इस मुद्दे पर ट्विटर से कुछ सनसनीखेज जानकारी सामने आयी थी।

ज्यो बायडेन अमरीका के उप-राष्ट्राध्यक्ष थे तब उनके बेटे हंटर बायडेन ने विभिन्न कंपनियां गठित करके विदेश में भारी मात्रा में निवेश किया था। इसमें प्रमुखता से चीनी कंपनियों का समावेश है। इस निवेश के बदले में उप-राष्ट्राध्यक्ष बायेडन ने चीन के पक्ष में कई निर्णय लिए थे। इससे हंटर बायडेन और बायडेन परिवार के अन्य लोगों को भारी मात्रा में आर्थिक लाभ प्राप्त होने की जानकारी सामने आयी। साल २०१८ में सरकारी वकिलों ने इसकी छानबीब भी शुरू की थी। साल २०१९ में हंटर बायडेन का निजी लैपटोप भी प्राप्त हुआ था। इससे जानकारी का बड़ा भंड़ार बरामद हुआ था। लेकिन, एफबीआई और अन्य अमरिकी यंत्रणा ने यह मामला दबाने की कोशिश की। इसके लिए सोशल मीडिया कंपनियों को हंटर बायडेन से जुड़ी जानकारी प्रसिद्ध ना करने के निर्देश भी दिए गए थे।

बायडेन प्रशासन

लेकिन, अब इन सभी मामलों की जांच करने के संकेत दिए गए हैं और इससे राष्ट्राध्यक्ष बायडेन की मुश्किलें बढ़ेंगीं, यह दावा किया जा रहा है। रिपब्लिकन पार्टी बायडेन की पूछताछ करने की तैयारी कर रही है और इसी बीच उनसे संबंधित एक नया मामला सामने आया है। बायडेन से संबधित ‘पेन बायडेन सेंटर’ नामक अध्ययन मंडल के दफ्तर से कुछ गोपनीय कागज़ात बरामद हुए हैं। इसमें यूक्रेन, ईरान और ब्रिटेन से संबंधित खुफिया जानकारी होने का वृत्त ‘सीएनएन’ नामक अमरिकी समाचार चैनल ने प्रदान किया है।

इस मामले में पूर्व राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने बायडेन की कड़ी आलोचना की है। ‘एफबीआई’ और अन्य यंत्रणा बायडेन के घरों पर छापे कब मारेंगे, यह सवाल करके ट्रम्प ने तमाचा जड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.