यूक्रेन संघर्ष के कारण तीसरां विश्‍वयुद्ध छिड़ जाएगा – अमरीका के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प

वॉशिंग्टन – ‘अमरिकी सरकार की बागड़ोर हमारें हाथ होती तो यह संघर्ष शुरू ही नहीं होता। हमने रशियन राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करके इस संघर्ष को रोकने की कोशिश करते। लेकिन, अब यूक्रेन में शुरू संघर्ष की वजह से वैश्‍विक स्तर का युद्ध छिड़ जाएगा, तीसरां विश्‍वयुद्ध शुरू होगा’, ऐसी चेतावनी अमरीका के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने दी। साथ ही रशिया-यूक्रेन संघर्ष के लिए अमरीका का कमज़ोर नेतृत्व ज़िम्मेदार हैं,ऐसी आलोचना भी ट्रम्प ने की।

तीसरां विश्‍वयुद्धदो दिन पहलें रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने परमाणु हथियार इस्तेमाल करने को लेकर रशिया दे रहीं धमकी खोखली ना होने का बयान किया था। ‘रशिया को न्युक्लिअर ब्लैकमेल’ की धमकी दे रहें पश्‍चिमी देशों पर ही उनकी चाल पलट सकती हैं। रशिया की संप्रभुता को चुनौती मिलती है तो देश और जनता की सुरक्षा के लिए उपलब्ध सभी विकल्पों का इस्तेमाल किया जाएगा’, इन शब्दों में रशियन राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने अमरीका और यूरोपिय देशों को आगाह किया था।

तीसरां विश्‍वयुद्धरशियन राष्ट्राध्यक्ष की इस चेतावनी पर पूरे विश्‍व में प्रतिक्रिया सामने आ रही थी। अमरीका की प्रमुख वृत्तसंस्था ने पूर्व राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प से इसी मुद्दे पर सवाल किया। इसपर जवाब देते हुए ट्रम्प ने रशिया-यूक्रेन संघर्ष के लिए राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन में नेतृत्व की बनी कमी ज़िम्मेदार होने की आलोचना की। ‘यह संघर्ष शुरू ना हो, इसके लिए अमरिकी नेतृत्व ने पहल करके रशियन राष्ट्राध्यक्ष पुतिन से फोन पर बातचीत करने की, पुतिन से मिलने की आवश्‍यकता थी। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ’, इसपर ट्रम्प ने ध्यान आकर्षित किया।

लेकिन, अब यह संघर्ष छिड़ गया हैं तो इसके परिणाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होंगे। पूरे विश्‍व में संघर्ष छिड़ने से तीसरां विश्‍वयुद्ध शुरू होगा, ऐसी चेतावनी ट्रम्प ने दी। पूर्व राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने पहले भी रशिया-यूक्रेन युद्ध से तीसरां विश्‍वयुद्ध शुरू होगा, ऐसी चेतावनी दी हैं। साथ ही बायडेन के नेतृत्व की आलोचना की थी। उस समय ट्रम्प के बयान पर अमरिकी माध्यमों ने आलोचना की थी। लेकिन, बायडेन प्रशासन इस संघर्ष को रोकने मे असफल होने के बाद अमरीका के कुछ माध्यम और पत्रकार स्पष्ट तौर पर यूक्रेन युद्ध के लिए बायडेन प्रशासन को ज़िम्मेदार बता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.