अनाज और दवाई के लिए व्हेनेझुएला के सवा लाख लोग कोलंबिया में दाख़िल

कॅराकस, दि. १८ (वृत्तसंस्था) – ‘इंधन पर निर्भर रहनेवाली अर्थव्यवस्था’ ऐसी पहचान रहनेवाले, लॅटिन अमरीका के व्हेनेझुएला में अनाज और खाद्यपदार्थों सहित जरूरी चीजों की बहुत ही कमी निर्माण हुई है| इससे देश में अराजक जैसी स्थिति पैदा होने की बात सामने आयी है|

venezuela.jpgपिछले दो दिनों में अनाज और दवाई जैसी आवश्यक चीजों की कमी की पूर्ति करने के लिए कुल सवा लाख लोग, सरहद पार करते हुए पड़ोसी देश रहनेवाले कोलंबिया के की दिशा में चलने लगे हैं, यह स्पष्ट हुआ है| व्हेनेझुएला की जनता द्वारा, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए दुसरी बार कोलंबिया का सहारा लिया गया है|

पिछले दो साल में इंधन की क़ीमतों में हुई गिरावट का भारी परिणाम व्हेनेझुएला की अर्थव्यवस्था पर हुआ है| व्हेनेझुएला की मुद्रावृद्धि, महंगाई निर्देशांक तिगुने आँकड़े तक पहुँच चुके हैं| साथ ही, स्थानीय मुद्रा के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लग चुके है| इसी वजह से देश में निवेश और आयात कम हो चुके हैं, जिसके कारण सत्ताधारी शासन के खिलाफ़ जनता के बीच असंतोष फैल रहा है|

राष्ट्राध्यक्ष निकोलस मदुरो ने, ‘देश में मानवतावादी संकट निर्माण हुआ है’ इस आलोचना को ख़ारिज़ कर दिया है| अपने राजकीय दुश्मन और तस्करों के गुटों ने मिलीभगत करके, देश में आवश्यक वस्तुओं की कमी पैदा की है, ऐसा आरोप मदुरो ने लगाया है| अपने खिलाफ़ होनेवाले प्रदर्शन, विरोध-मार्च, यह सब अमरीका द्वारा व्हेनेझुएला की सत्ता का तख़्ता पलटने की साज़िश का भाग है, ऐसा मदुरो ने कहा|
लगातार दूसरे सप्ताह में, व्हेनेझुएला की जनता जीवनावश्यक वस्तुओं के लिए, लाखों की तादात में, देश की सरहद को पार करके पड़ोसी देश में जा रही है| यह बात सामने आने की वजह से राष्ट्राध्यक्ष मदुरो के बयानों का ख़ोख़लापन स्पष्ट रूप से सामने आ रहा है| व्हेनेझुएला की जनता कोलंबिया में प्रवेश कर सकें इसलिए, पिछले साल ही बंद की गई दो हजार किलोमीटर दूरी की सरहद खोल दी गयी है। ‘अन्न और इंधन की तस्करी को रोकने के लिए यह सरहद बंद की गई है’ ऐसा पिछले साल कहा गया था|

सीमा खुलने के बाद शनिवार और रविवार को करीब सवा लाख लोगों ने कोलंबिया में प्रवेश लिया, ऐसी जानकारी सूत्रों ने दी| शनिवार को ३५ हज़ार और रविवार को ८८ हज़ार से अधिक लोग कोलंबिया में दाखिल हुए, ऐसा स्थानिक यंत्रणाओं ने कहा| व्हेनेझुएला की जनता वस्तुओं की ख़रीदारी कर सकें इसलिए कोलंबिया सरकार ने, देश के बाक़ी इलाक़ों से अतिरिक्त वस्तुओं को मंगवाकर उन्हें सरहदी इलाक़े में उपलब्ध किया है|

व्हेनेझुएला की जनता द्वारा शक्कर, आटा, दवाईयाँ आदि चीज़ों की भारी मात्रा में ख़रीदारी हुई है, ऐसे अधिकारियों ने कहा| सरहदी इलाक़े में व्हेनेझुएला की जनता के बीच सरकार के खिलाफ़ पत्रक बाँटे जा रहे हैं, यह जानकारी भी सामने आयी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.