अमरिका ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर लगाए नए प्रतिबंध – युरेनियम संवर्धन समेत बुशेहर परमाणु केंद्र के विस्तार पर लगाई पाबंदी

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवॉशिंगटन/तेहरान – अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प इनके नेतृत्व में लगाए गए प्रतिबंधों की वजह से ईरान की अर्थव्यवस्था की स्थिति खराब हो रही है| ऐसे में अमरिका ने ईरान को लगाया फंदा और भी कंसा है| शुक्रवार के दिन अमरिकी विदेश विभाग ने ईरान के विरोध में नए प्रतिबंधों का ऐलान किया| इसमें ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लक्ष्य किया गया है और ‘युरेनियम संवर्धन’ की प्रक्रिया पूरी तरह से रोकने की कार्रवाई का समावेश है|

‘परमाणु कार्यक्रम के प्रसार से जुडी सभी गतिविधिया ईरान ने बंद करनी होगी| इसमें युरेनियम संवर्धन की प्रक्रिया का भी समावेश है| अमरिका इस तरह की गतिविधिया बिल्कुल बर्दाश्त नही करेगी’, इन शब्दों में विदेश विभाग की प्रवक्ता मॉर्गन ऑर्टागस इन्होंने ईरान पर लगाए नए प्रतिबंधों का ऐलान किया| अबतक ईरान को युरेनियम रशिया भेजने की अनुमति थी| लेकिन, नए प्रतिबंधों के साथ यह अनुमति अब नही रहेगी|

साथ ही ईरान के बुशेहर परमाणु उर्जा केंद्र के विस्तार पर भी पूरी तरह पाबंदी लगाई गई है| वर्ष २०११ में रशिया के सहयोग से यह परमाणु उर्जा केंद्र शुरू किया गया था| वर्ष २०१४ में किए नए समझौते के तहेत बुशेहर में आठ एटमी केंद्र का निर्माण करना तय हुआ था| लेकिन, अब यह केंद्र इसके आगे शुरू नही रह सकेगा, ऐसा नए प्रतिबंधों से स्पष्ट हो रहा है|

युरेनियम और बुशेहर पर पाबंदी लगाने के साथ ही रशिया, चीन और यूरोपियन देशों को दी हुई सहयोग की सहुलियत बरकरार रखी गई है| लेकिन, इसका अवधि कम करके ९० दिन किया गया है| ईरान से परमाणु हथियारों का निर्माण ना हो, इस लिए यह सहयोग बरकरार रखने का प्रावधान रखने के संकेत अमरिकी सूत्रों ने दिए है|

पिछले एक महीने के दौर में अमरिका ने ईरान के विरोध में प्रतिबंधों का फंदा और भी कंसा हुआ दिख रहा है| अप्रैल में ईरान के विरोध में नए आर्थिक प्रतिबंधों का ऐलान करनेवाली अमरिका ने इसके बाद ईरान की सेना के तौर पर पहचाने जा रहे ‘इस्लामिक रिव्होल्युशनरी गार्ड कोअर’ को आतंकी संगठन घोषित किया था|

Leave a Reply

Your email address will not be published.