हौथी के हमलों के कारण सुएज की यातायात में ४५ प्रतिशत गिरावट – संयुक्त राष्ट्र संघ के व्यापार विभाग की जानकारी

ब्रुसेल्स- येमन के हौथी विद्रोहियों ने रेड सी के क्षेत्र में व्यापारिक जहाजों पर शुरू किए हमलों का असर सुएज से हो रहे व्यापारिक यातायात पर हुआ है। पिछले दो महीनों में इस समुद्री रास्ते की यातायात में ४५ प्रतिशत गिरावट हुई है। अमेरिका और मित्र देश हौथी पर हमले कर रहे हैं। साथ ही व्यापारिक जहाजों को सुरक्षा भी प्रदान कर रहे हैं। इसके बावजूद समुद्री व्यापार की शीर्ष कंपनियों ने इस मार्ग का इस्तेमाल करना छोड़ दिया है, ऐसा दावा संयुक्त राष्ट्र संघ के व्यापार विभाग ने किया। रेड सी में हौथी के बढ़ते हमलों के कारण टैंकर कंपनियों ने भी ईंधन यातायात की कीमत में काफी बढ़ोतरी करने की जानकारी अमेरिकी वृत्तसंस्था ने प्रदान की।

हौथी के हमलों के कारण सुएज की यातायात में ४५ प्रतिशत गिरावट - संयुक्त राष्ट्र संघ के व्यापार विभाग की जानकारी‘युनाइटेड नेशन्स कान्फरन्स ऑन ट्रेड ॲण्ड डेवलपमेंट’ (यूएनसीटीएडी) विभाग ने येमन के हौथी विद्रोहियों के रेड सी में शुरू हमलों पर तीव्र चिंता जताई। हौथी विद्रोहियों के इन हमलों की वजह से आगे के दिनों में पुरे विश्व में महंगाई का भारी उछाल होगा, अन्न सुरक्षा की अनिश्चितता निर्माण होगी, ऐसा इशारा राष्ट्र संघ के इस विभाग ने दिया है। ईरान से जुड़े हौथी विद्रोहियों की वजह से दुनियाभर की प्रमुख यातायात कंपनियों को सुएज के अलावा अन्य समुद्री रास्ते का विकल्प अपनाना पड़ रहा हैं। इससे यातायात का खर्च बढ़ रहा है और इसका असर आगे के समय में महंगाई पर होगा, ऐसा राष्ट्र संघ के विभाग ने स्पष्ट किया।

दिसंबर महीने से सुएज नहर से सफर कर रहे जहाजों की संख्या में ३९ प्रतिशत और सामान की यातायात में ४५ प्रतिशत गिरावट हुई है। सुएझ के रास्ते विश्व की १२ से १५ प्रतिशत समुद्री यातायात होती है। इस वजह से इस समुद्री क्षेत्र में सामान की यातायात निर्माण हुई बाधा का असर वैश्विक व्यापार पर होने की आशंका राष्ट्र संघ के विभाग ने रेखांकित की। सुएज नहर के अलावा रशिया-यूक्रेन युद्ध के कारण ब्लैक सी और दक्षिण अमेरिका के पनामा नहर की समुद्री यातायात भी बाधित होने के मुद्दे पर ‘यूएनसीटीएडी’ ने ध्यान खींचा। इस वजह से वैश्विक महंगाई पर इसका साथ साथ असर होगा, ऐसा इशारा राष्ट्र संघ ने दिया है।

हौथी के हमलों के कारण सुएज की यातायात में ४५ प्रतिशत गिरावट - संयुक्त राष्ट्र संघ के व्यापार विभाग की जानकारीसमुद्री यातायात के लिए इस्तेमाल हो रहे कंटेनरवाहक जहाज और कंटेनर कंपनियों ने भी अपने दर बढ़ाए हैं। कुछ जगहों पर ईंधन वाहक टैंकर यातायात के लिए प्रति दिन एक लाख डॉलर से अधिक कीमत वसुल रहे हैं। इस पर अमेरिका के वृत्तसंस्था ने ध्यान आकर्षित किया था। रेड सी के संघर्ष के कारण पूरे विश्व में महंगाई का नया उछाल होगा, यह इशारा कुछ आर्थिक विश्लेषकों ने हाल ही में दिया था।

इसी बीच अमेरिका और ब्रिटेन के युद्धपोत लड़ाकू विमान येमन में हौथी विद्रोहियों के ठिकानों पर हमले कर रहे हैं। लेकिन, पश्चिमी देशों के इस नौसैनिक गुट को हौथी विरोधी संघर्ष में कामयाबी नहीं मिल रही है, यह अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने कबूल किया था। लेकिन, हौथी पर हमले करना जारी रखने का ऐलान अमेरिका ने किया था। इसके बाद अमेरिका और ब्रिटेन ने हौथी के ठिकानों पर हमले किए। बाद में हौथी ने भी अमेरिका और ब्रिटेन के जहाजों को लक्ष्य किया। साथ ही इस्रायल और अमेरिका के जहाजों को डुबाने तक यह हमले शुरू रखने का ऐलान किया हौथी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.