येमन के विद्रोहियों के खिलाफ अमेरिका कार्रवाई नहीं करती है तो इस्रायल करेगा – इस्रायली प्रधानमंत्री का इशारा

जेरूसलम/सना – ‘रेड सी’ के क्षेत्र में खतरनाक साबित हो रहे येमन के हौथी विद्रोहियों पर अमेरिका कार्रवाई करती नहीं हैं तो इस्रायल यह कार्रवाई करना शुरू करेगा, ऐसा इशारा इस्रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेत्यान्याहू ने दिया है। कुछ दिन पहले ही बायडेन प्रशासन ने इस्रायल को रेड सी में सैन्य कार्रवाई करने से दूर रहने की सलाह दी थी। इस पर इस्रायल की यह प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है। इस्रायल की दिशा में बढ़ने वाले हर जहाज़ को लक्ष्य किया जाएगा, कोई भी जहाज सुरक्षित नहीं रहेग, ऐसी धमकी येमन के हौथी विद्रोहियों ने दी थी। इसके कुछ ही घंटे बाद विद्रोहियों ने फ्रान्स की विध्वंसक पर ड्रोन हमले किए। फ्रेंच विध्वंसक ने हौथी के इन हमलों को सफलतापूर्वक नाकाम किया।

येमन के विद्रोहियों के खिलाफ अमेरिका कार्रवाई नहीं करती है तो इस्रायल करेगा - इस्रायली प्रधानमंत्री का इशारायेमन के हौथी विद्रोहियों के खिलाफ इस्रायल मोर्चा न खोले, ऐसी मांग अमेरिका के बायडेन प्रशासन ने की थी। इस्रायल की कार्रवाई से येमन के विद्रोही रेड सी के क्षेत्र की घेराबंदी करेंगे, ऐसी चिंता बायडेन प्रशासन ने व्यक्त की थी। समुद्री यातायात के लिए अहम रेड सी में संघर्ष संघर्ष शुरू होना अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में ईंधन की कीमते उछलने की वजह बन सकती है, ऐसा दावा अमेरिकी विश्लेषकों ने किया था। लेकिन, इस्रायल को हौथी पर कार्रवाई करने से रोक रहा बायडेन प्रशासन क्या इन विद्रोहियों पर कार्रवाई करेगा, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

इस्रायल की नामांकित वृत्तसंस्था ने देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार झाची हनेबी से रेड सी में जारी हौथी के हमले और इस्रायली जहाज की रिहाई के मुद्दे पर सवाल किया। इसके जवाब में हनेबी ने इस्रायल के प्रधानमंत्री और अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष की हुई चर्चा की जानकारी साझा की। ‘अमेरिका यदि हौथी पर कार्रवाई नहीं करती हैं तो इस सैन्य कार्रवाई को इस्रायल अंजाम देगा, ऐसा प्रधानमंत्री नेत्यान्याहू ने राष्ट्राध्यक्ष बायडेन के सामने स्पष्ट किया है’, यह जानकारी हनेबी ने साझा की। येमन के विद्रोहियों के खिलाफ अमेरिका कार्रवाई नहीं करती है तो इस्रायल करेगा - इस्रायली प्रधानमंत्री का इशाराबायडेन प्रशासन या इस्रायल की सरकार ने अभी इस वृत्त की पुष्टि नहीं की है। लेकिन, इस्रायल ने अपने विध्वंसक और पनडुब्बी को पहले ही रेड सी की ओर रवाना किया है। इस समुद्री क्षेत्र में ईरान की जारी गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए इस्रायल ने यह कदम बढ़ाया था।

येमन के विद्रोहियों ने भी इस्रायल को नई धमकी दी है। इस समुद्री क्षेत्र से इस्रायल की दिशा में सफर करने वाले हर एक जहाज पर हमले किए जाएंगे, ऐसा बयान येमन की विद्रोही संगठन का ब्रिगेडिअर जनरल एवं प्रवक्ता याह्या सारी ने किया है। रेड सी के क्षेत्र से हर दिन सैकड़ो जहाज सफर करते हैं। इनमें से इस्रायल की ओर जाने वाले जहाजों को ही लक्ष्य किया जाएगा, ऐसा सारी ने धमकाया है। गाजा पर हमले करना इस्रायल बंद नहीं करता और पैलेस्टिनियों के लिए सहायता पहुंचाना शुरू नहीं होता, तब तक यह हमले शुरू रहेंगे, ऐसा इशारा उसने दिया है।

येमन के विद्रोहियों के खिलाफ अमेरिका कार्रवाई नहीं करती है तो इस्रायल करेगा - इस्रायली प्रधानमंत्री का इशाराहौथी ने पहले भी इस्रायली जहाजों को लक्ष्य करने की धमकी दी थी। इसके अनुसार हौथी ने अब तक तीन इस्रायली जहाजों पर हमले किए हैं और एक का अपहरण किया है। लेकिन, इस नई धमकी के बाद रेड सी के क्षेत्र से गुजरने वाले एवं इस्रायल के लिए काम कर रहे विदेशी जहाजों की सुरक्षा को भी खतरा निर्माण हुआ है। येमन के विद्रोहियों ने इस्रायली जहाजों के विरोध में अपनाई इस भूमिका का गाजा पट्टी की आतंकवादी संगठन हमास ने स्वागत किया है।

इसी बीच, रविवार के दिन रेड सी के क्षेत्र में गश्त लगा रहे फ्रान्स के विध्वंसक ‘लाँजिदोक’ पर येमन के विद्रोहियों ने ड्रोन हमला किया। फ्रेंच विध्वंसक ने राड़ार की सहायता से इन ड्रोन को नष्ट किया। इस वजह से बड़ा हादसा टलने का दावा किया जा रहा है। हौथी ने इससे पहले अमेरिका के विध्वंसक पर भी रॉकेट और ड्रोन हमले किए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.