व्यापारी ताल्लुकात सुधारने के लिए अमरिकी व्यापार मंत्री चीन दौरे पर

बीजिंग – अमरीका में चीन विरोधी गुस्सा बढ़ रहा हैं और इसी बीच अमरिकी व्यापार मंत्री गिना रायमोंडो सोमवार को चीन पहुंची। विश्व की दो प्रमुख अर्थव्यवस्था अमरीका और चीन के बिगड़े व्यापारी सहयोग सुधारने के लिए हमारे इस दौरे का आयोजन होने का ऐलान रायमोंडो ने किया है। अमरीका के हितसंबंधों से समझौता किए बिना चीन के साथ सहयोग स्थापित किया जाएगा, ऐसा दावा रायमोंडो ने किया। लेकिन, बायडेन प्रशासन चीन के साथ व्यापारी सहयोग करने की कोशिश में लगा हैं और इसके लिए वह अमरिकी हितसंबंधों के बारे में सोचेंगे भी नहीं, ऐसी आलोचना अमरीका में विपक्ष के नेता कर रहे हैं। इसके लिए बायडेन प्रशासन के नेताओं ने पिछले तीन महीनों में चीन के किए दौरे के दाखिले भी अमरिकी नेता दे रहे हैं। 

अमरिकी व्यापार मंत्रीपिछले तीन महीनों में चीन के दौरे पर पहुंची व्यापार मंत्री गिना रायमोंडो बायडेन प्रशासन की तीसरी प्रमुख अधिकारी हैं। इससे पहले जून महीने में अमरकी विदेश मंत्री एंथनी ब्लिंकन और जुलाई महीने में अमरिकी कोषागार मंत्री जेनेट येलेन ने चीन का दौरा किया था। इसी दौरान अमरीका के ज्येष्ठ कूटनीतिक एवं पूर्व विदेश मंत्री हेन्री किसिंजर ने भी चीन का दौरा करके राष्ट्राध्यक्ष शी जिनपिंग से मुलाकात की थी। इन तीन महीनों में बायडेन प्रशासन चीन के साथ व्यापारी सहयोग सुधारने की कोशिश में लगा रहा। 

सोमवार को बीजिंग पहुंची अमरिकी व्यापार मंत्री ने इस बात को रेखांकित किया। निमयों के आधार पर चीन के साथ स्पर्धात्मक व्यापारी सहयोग मज़बूत करने के लिए हम कोशिश करेंगे, ऐसा रायमोंडो ने कहा। विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं का व्यापारी सहयोग दोनों देशों की अर्थव्यवस्था के लिए सहायक साबित होगा, ऐसा दावा रायमोंडो ने किया। इस दौरान चीन के व्यापार मंत्री से मुलाकात करते समयअमरीका निर्यात पर लगी मर्यादा की जानकारी चीन के सामने रखेगी, ऐसा रायमोंडो ने कहा। अमरीका के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने लगाए व्यापारी प्रतिबंधों के कारण चीन अभी तक बेचैन ही हैं। इस वजह से चीन की स्थिति में सुधार करने के लिए बायडेन प्रशासन यह जानकारी साझा करेगी, ऐसा दावा माध्यम कर रहे हैं।

इस बार बायडेन प्रशासन ने चीन के लिए किसी भी तरह की सहुलियत घोषित की या किसी भी तरह का सहयोग स्थापित हुआ, इसका ब्योरा सार्वजनिक नहीं हुआ है। लेकिन, बायडेन प्रशासन चीन के साथ संबंधों में सुधार करने के लिए अधिक उत्सुक होने की आलोचना अमरीका में चीन संबंधित विश्लेषक कर रहे हैं। चीन को अमरीका के साथ संबंध सुधारने की बिल्कुल भी ज़रूरत महसूस नहीं होती। सिर्फ बायडेन प्रशासन को ही इस सहयोग की चिंता सता रही हैं। इसी कारण से पिछले तीन महीनों में चीन के अधिकारियों ने अमरीका का दौरा न करने के बावजूद बायडेन प्रशासन के नेता और अधिकारी ही चीन का दौरा करते दिख रहे हैं, यह निरीक्षण अमरिकी विश्लेषक गॉर्डन चैन्ग ने व्यक्त किया।

इसी बीच, अमरीका में राष्ट्राध्यक्षीय चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार नेता खुलेआम चीन विरोधी भूमिका अपना रहे हैं। बायडेन प्रशासन की ची समर्थक भूमिका पर यह उम्मीदवार आलोचना कर रहे हैं। साथ ही अमरीका ने स्वतंत्र नीति अपनाने की आवश्यकता हैं और चीन के व्यापारी सहयोग से पीछे हटने का ऐलान यह उम्मीदवार कर रहे हैं। ऐसे में बायडेन प्रशासन चीन के साथ व्यापारी सहयोग सुधारने में जल्दबाजी करता दिख रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.