सौदी-ईरान के सैन्य अधिकारियों की रशिया में हुई मुलाकात – ईरान के विदेश मंत्री सात साल बाद सौदी पहुंचे

मास्को/रियाध – रशिया में आयोजित सुरक्षा परिषद की पृष्ठभूमि पर सौदी अरब और ईरान के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की बैठक हुई। दोनों देशों के बीच राजनीतिक सहयोग स्थापित होने के बाद पहली बार दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों की चर्चा होने का दावा किया जा रहा हैं। इसके कुछ घंटे बाद ही ईरान के विदेश मंत्री आमिर हुसेनअब्दोल्लाहियान सौदी पहुंचे हैं। सात साल बाद ईरान के विदेश मंत्री ने सौदी की पहली बार यात्रा की है।

पिछले दो दिनों से रशिया की राजधानी मास्को में सुरक्षा संबंधित परिषद का आयोजन किया गया था। इसमें रशिया के मित्र और सहयोग देशों के रक्षा मंत्री एवं वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए थे। साथ ही रशिया में अंतरराष्ट्रीय रक्षा प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया था। इस वजह से सुरक्षा संबंधित परिषद में शामिल नेता और अधिकारी इस प्रदर्शनी में भी पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों की बैठक का आयोजन हो रहा हैं।

बुधवार को सौदी के रक्षा मंत्री के सहायक तलाल बिन अब्दुल्लाह अल ओतैबी और ईरान के रक्षाबल के उप-प्रमुख अझिझ नासिरझदेह की बैठक हुई। इस दौरान दोनों सदेशों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होने का ऐलान सौदी के रक्षा मंत्रालय ने किया। मार्च महीने में सौदी और ईरान का राजनीतिक सहयोग स्थापित हुआ। इसके बाद दोनों देशों के नेताओं ने राजनीतिक स्तर पर चर्चा की है। लेकिन, पहली बार दोनों देशों के सेना अधिकारी साथ बैठने की ओर सौदी के माध्यम ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।

वहीं, गुरुवार को ईरान के विदेश मंत्री आमिर हुसेनअब्दोल्लाहियान सौदी की राजधानी रियाध पहुंचे। सौदी के विदेश मंत्रालय ने इसका फोटो जारी किया। दोनों देशों के ताल्लुकात सुधरने के बाद पहली बार ईरानी विदेश मंत्री सौदी पहुंचे हैं। अगले कुछ हफ्तों में इन दो देशों के राष्ट्र प्रमुखों की बैठक होने की उम्मीद भी जताई जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.