अमरीका ईरान के साथ अंतरिम परमाणु समझौता करने के लिए तैयार – अमरिकी वृत्तसंस्था के दावे के बाद इस्रायल के ‘मोसाद’ को तैयारी रखने के आदेश

वॉशिंग्टन/जेरूसलम – ईरान ने ८७.५ लिको संवर्धित युरेनियम का भंड़ार प्राप्त करने की जानकारी सामने आने के बावजूद अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन इसी ईरान के साथ परमाणु समझौता करने की तैयारी में हैं। जल्द ही बायडेन प्रशासन ईरान के साथ अंतरिम परमाणु समझौता करेगा, ऐसी चौकानेवाली जानकारी अमरीका की शीर्ष वृत्तसंस्था ने जारी की है। इसके लिए राष्ट्राध्यक्ष बायडेन कोई भी कीमत चुकाने के लिए तैयार हैं, ऐसी खबर अमरीका की एक वृत्तसंस्था ने दी है। इस पृष्ठभूमि पर इस्रायल ने ईरान को परमाणु अस्त्र पाने से रोकने की तैयारी रखी होने की खबरें सामने आयी हैं।

परमाणु समझौताअमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने सत्ता की बागड़ोर संभालने के साथ ही ईरान का परमाणु समझौता फिर से जीवित करने की जोरदार कोशिश की थी। इस्रायल एवं सौदी अरब और अरब मित्र देशों की चेतावनियों को बायडेन प्रशासन ने अनदेखा किया था। लेकिन, रशिया-यूक्रेन युद्ध की वजह से इस परमाणु समझौते की बातचीत पीछे छूट गई थी, ऐसा कहा जा रहा था। एक प्रचार सभा में राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने ईरान से शुरू बातचीत समेटने का ऐलान किया था। लेकिन, अगले ही दिन अमरीका के विदेश मंत्रालय ने यह खुलासा किया था कि, अभी ईरान के परमाणु समझौते से अभी पीछे नहीं हटे है।

अब बायडेन प्रशासन ईरान के साथ अंतरिम परमाणु समझौता करेगा, ऐसा दावा अमरीका की ‘एक्सिऑस’ नामक वृत्तसंस्था ने किया है। इसके अनुसार ईरान पर लगाए प्रतिबंध शिथिल किए जाएंगे। साथ ही वर्ष २०१५ के समझौते की तरह परमाणु कार्यक्रम के लिए युरेनियम संवर्धन की मर्यादा ६० प्रतिशत रखने के बदले में ईरान को आर्थिक सहुलियत प्रदान की जाएगी। बायडेन प्रशासन ने जनवरी महीने में इसकी तैयारी शुरू की थी। इसी बीच फ़रवरी महीने में यूरोपिय मित्रदेश और इस्रायल के अपने सहयोगियों से इसकी जानकारी साझा की थी।

परमाणु समझौताअमरीका के उस समय के राष्ट्राध्यक्ष बराक ओबामा ने ईरान के साथ इसी तरह का अंतरिम समझौता किया था। हर छह महीनों की समय सीमा के बाद ओबामा प्रशासन ने इस समझौते को पुनर्जीवित किया था। आगे सितंबर २०१५ में ओबामा प्रशासन ने ईरान के साथ अन्तिम परमाणु समझौता किया था, उसकी याद वर्णित वृत्तसंस्था ने दिलाई है। लेकिन, इसके बाद भी ईरान का परमाणु कार्यक्रम खतरनाक ढ़ंग से परमाणु अस्त्र बनाने के करीब पहुंचने की खबरें प्राप्त हो रही थी। राष्ट्राध्यक्ष बायडेन भी ओबामा प्रशासन की नीति को ही दोहरा रहे हैं, ऐसा इस वृत्तसंस्था ने कहा है।

इस पृष्ठभूमि पर ईरान को परमाणु बम प्राप्त करने से रोकने के लिए बनायी योजना का कार्यान्वयन करने की तैयारी रखें, ऐसे आदेश इस्रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेत्यान्याहू ने अपनी गुप्तचर संस्था मोसाद को दिए हैं। ‘हमने ईरान को परमाणु अस्त्र प्राप्त करने से रोका नहीं तो इसके बाद का वास्तव काफी अलग होगा। इस्रायल के विनाश की धमकी दे रहा ईरान पूरे विश्व को बंधक बना सकता हैं’, ऐसा नेत्यान्याहू ने कहा है। साथ ही किसी भी तरह की चर्चा या अंतरिम समझौता ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर हमला करने से इस्रायल को रोक नहीं सकते, इन शब्दों में इस्रायल के प्रधानमंत्री ने बायडेन प्रशासन को आगाह किया है। 

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.