नाइजीरिया में हवाई हमले मे ७० आतंकी ढ़ेर – हमले मे ‘आयएस’ से जुड़े वरिष्ठ नेता मारा गया

अबूजा – नाइजीरिया की वायु सेना ने उत्तरी क्षेत्र में कार्रवाई करके ७० से भी अधिक आतंकियों को मार गिराया हैं। इसमें ‘आयएस’ से जुड़ी आतंकी संगठन के नेता के साथ पांच कमांडर्स का समावेश हैं। पिछले कुछ दिनों में नाइजीरिया ने ‘आयएस’ से जुड़े आतंकियों के विरोध में की हुई यह बड़ी कार्रवाई हैं। इसी बीच नाइजीरियन वायु सेना के लिए अमरीका ने लगभग एक अरब डॉलर्स के जंगी हेलीकॉप्टर्स की बिक्री करने की अनुमति प्रदान की हैं। नाइजीरिया में मानव अधिकार के मुद्दे पर अमरीका में जोरदार आलोचना हो रही हैं और इसी बीच बायडेन प्रशासन ने इतनी बड़ी संख्या के हेलीकॉप्टर्स की बिक्री करने को अनुमति प्रदान करने से आश्‍चर्य व्यक्त किया जा रहा है।

पिछले कुछ सालों से अफ्रीका के नाइजीरिया, नायजर, कैमरून और चाड़ इन देशों की सीमा पर आतंकी संगठन बोको हराम और आयएस से जुड़ी आतंकी संगठन कोहराम मचा रही हैं। पिछले १२ सालों से भी अधिक समय से जारी आतंकी संगठनों के हमलों में अबतक ४० हज़ार लोग मारे गए हैं। पिछले साल तक नाइजीरिया और नायजेर के सरहदी इलाके में बोको हराम का वर्चस्व था। लेकिन, पिछले साल आतंकी संगठनों के अंदरुनि संघर्ष में बोको हराम का वरिष्ठ नेता अबुबाकर शेखाउ मारा गया और इसके बाद आयएस ने इस क्षेत्र पर नियंत्रण हासिल किया। अब आयएस से जुड़ी आतंकी संगठन के नायजेरऔर नाइजीरिया की समा पर जारी हमलें बढ़े हैं।

ऐसी स्थिति में नाइजीरिया की वायु सेना ने उत्तरी क्षेत्र पर हवाई हमलें किए। इस कार्रवाई में नायजेर की वायु सेना भी शामिल हुई थी। आयएस से जुड़ी संगठन का वरिष्ठ नेता इबून उस्मान के साथ पांच वरिष्ठ कमांडर और कुल सत्तर से भी आतंकी इस कार्रवाई में मारे गए। १४ अप्रैल के दिन तुंबून रिगो इलाके में यह कार्रवाई हुई, ऐसा दावा किया जा रहा है। इसके अलावा नाइजीरिया, नायजेर, छाड़ और कैमरुन इन चारों देशों की सीमा पर स्थित लेक छाड़ क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई की गई। इस दौरान १०० से अधिक आतंकी ढ़ेर होने का दावा पश्‍चिमी अफ्रीकी देशों के सैन्य गुट ने किया। इस कार्रवाई के दौरान हथियार और नशिले पदार्थों का बड़ा भंड़ार बरामद हुआ हैं।

हर साल बारिश का मौसम शुरू होने से पहले पश्‍चिमी अफ्रीकी देशों की सेना आतंकवाद विरोधी कार्रवाई की तीव्रता बढ़ाती हैं। नाइजीरिया की सेना इसके लिए पहल करती हैं। लेकिन, मौजूदा समय में ‘आयएस’ से जुड़े आतंकी आधुनिक हथियारों से सज्जित हुए हैं और उनपर कार्रवाई करना अब उतना आसान नहीं रहा। इसी कारण नाइजीरिया ने अमरीका के सामने आधुनिक हथियारों की माँग रखी थी। लेकिन, नाइजीरिया की सरकार मानव अधिकारों काउल्लंघन कर रही हैं, यह आरोप लगाकर कुछ अमरिकी सांसदों ने नाइजीरिया को हथियार प्रदान करने के प्रस्ताव का विरोध किया था।

लेकिन, पीछले हफ्ते में ही बायडेन प्रशासन ने नाइजीरिया केलिए लगभग एक अरब डॉलर्स के हथियारों की बिक्री करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की। इसमें १२ ‘एएच-१ झेड वायपर’ लड़ाकू हेलीकॉप्टर्स’, २८ ‘टी-७०० ४०१-सी इंजन्स’ २ हज़ार ‘एडवांन्स्ड प्रिसिजन किल वेपन सिस्टिम गायडन्स सेक्शन्स’, ‘नाईट विजन इमेजिंग’, ‘इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेअर सिस्टिम’ के साथ मशिनगन और जीपीएस सिस्टिम का समावेश हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.