चाड में हुए आतंकी हमलें में १४ लोगों की मौत

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरएन्दजमेना: पश्‍चिम अफ्रीका के साहेल क्षेत्र का हिस्सा होनेवाले चाड में हुए आतंकी हमले में १४ लोगों की मौत हुई है और पांच लोग गंभीर जख्मी हुए है| ‘बोको हरामइस आतंकी संगठन ने लेक चाडक्षेत्र में किए इस हमले के बाद कई लोग लापता हुए है| यह सभी या तो मारे गए होंगे या उनका अपहरण हुआ होगा, यह संभावना सुरक्षा यंत्रणा ने व्यक्त की है| इस महीने में अफ्रीका के साहेल क्षेत्र में हुआ यह आंठवा आतंकी हमला है|

पिछले दशक से नाइजेरिया में सक्रिय बोको हरामइस इस्लामिक आतंकी संगठन ने अन्य देशों में भी हमलें करना शुरू किया है| इस संगठन का एक गुट आयएससे जुडा होने की बात कही जा रही है| यही गुट बडे आतंकी हमलें करने की बात सामने आयी है| पिछले हफ्ते में बोको हराम ने नायजरकैमेरून सीमावर्ती क्षेत्र में हमला करके २० लोगों की हत्या की थी|

मंगलवार के दिन नाइजेरियाचाड सीमावर्ती क्षेत्र के लेक चाडक्षेत्र में बोको हरामने यह हमला किया था| ‘कैगागांव में किए इस हमले में १४ लोग मारे गए थे और पांच लोग जख्मीं हुए है| इस हमले के दौरान १० से भी अधिक लोग लापता हुए है| इनका अपहरण किया गया होगा, यह संभावना स्थानिय यंत्रणा ने व्यक्त की है| गांव में मछवारों पर हमला हुआ है और वह प्रतिबंधित क्षेत्र में मछली पकड रहे थे, यह दावा सूत्रों ने किया है|

बोको हराम इस आतंकी संगठन के दोनों गुट साहेल क्षेत्र में अपना प्रभाव बढाने की कोशिश कर रहे है और इसके लिए सुरक्षा यंत्रणा एवं गांवों को हमले में लक्ष्य किया जा रहा है| इस वजह से पिछले कुछ महीनों में लगातार आतंकी हमलें हो रहे है और सुरक्षा यंत्रणा यह हमले रोकने में पुरी तरह से नाकाम साबित हुई है| हमलों की इस बढती संख्या का संज्ञान अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने भी लिया है और अमरिका एवं फ्रान्स ने इस में पहल करना शुरू किया है|

अगले महीने फ्रान्स में साहेल क्षेत्र के आतंकवाद के मुद्दे पर बैठक का आयोजन हो रहा है| इस बैठक में फ्रान्स एवं साहेल क्षेत्र के देशों के साथ अन्य अफ्रीकी देश में शामिल होने की संभावना व्यक्त हो रही है| पर, अभी इसकी अभी पुष्टी नही हो सकी है| अमरिका ने नायजर में स्वतंत्र लष्करी अड्डा कार्यान्वित किया है और साहेल क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी कार्रवाई करने के लिए इस अड्डे का इस्तेमाल करने के संकेत दिए है| अफ्रीकी देशों ने भी साहेल क्षेत्र के लिए आतंकवादविरोधी मुहीम के लिए गठित की गई जी ५ साहेल फोर्सकी सहायता करने का निर्णय किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.