नाइजेरिया में हथियारी गिरोह के हमले में ५० से भी अधिक लोगों की मौत

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरअबुजा: नाइजेरिया के कदुना प्रांत में हथियारी गिरोंह ने किए हमलें में ५० से भी अधिक लोग मारे गए है| चार से भी अधिक गांवों में किए इस हमले में प्रार्थना स्थल से बाहर निकल रहे नागरिकों को लक्ष्य किया गया, यह जानकारी स्थानिय लोगों ने दी| गांववालों ने सेना की सहायता करने का प्रतिशोध लेने के लिए यह हमला किया गया, ऐसा कहा जा रहा है| कुछ गांववालों ने यह हमला आतंकी संगठन बोको हराम ने किया होने का दावा किया, पर स्थानिय अफसरों ने यह दावा ठुकराया है|

रविवार के दिन कदुना प्रांत के इगाबी जिले में केरावा, झारेयावा, मिंडा, हाशिमावा, रागो इन गांवों पर हमलें हुए| गाडियों से पहुंचे १०० से भी अधिक हथियारी हमलावरों ने गांव में प्रार्थनास्थल एवं घरों पर हमलें किए| इस दौरान घरों की लूट करके आगजनी भी की गई| प्रार्थनास्थल एवं घरों से बाहर निकल रहे लोगों को लक्ष्य करके उनकी हत्या की गई| इस हमले में ५० से भी अधिक लोग मारे गए है और कई घायलों को अस्पताल में दाखिल किया गया है|

इस दौरान घायलों की संख्या काफी बडी है और इस हमलें में जीवित नुकसान बढने की संभावना व्यक्त की जा रही है| स्थानिय अफसर एवं सूत्रों ने यह हमला हथियारी गुटों ने करने की जानकारी साझा की| कुछ दिन पहले सेना समेत सुरक्षा यंत्रणा ने यहां के हथियारी गिरोंह के विरोध में मुहीम शुरू की थी| इस मुहीम को स्थानिय लोगों ने सहायता प्रदान की थी| इसका प्रतिशोध लेने के लिए एक ही समय पर तीन गांवों में हमलें करके लोगों को लक्ष्य किया गया, यह जानकारी स्थानिय अफसर प्रदान कर रहे है|

पर, कुछ गांववालों ने रविवार के दिन हुआ हमला बोको हराम ने किया है, यह आरोप रखा| उन्होंने अंदाधुंद गोलीबारी करके किसी को भी जीवित छोडा नही, यह आरोप यह गांववालें कर रहे है| यह हमला काफी भयानक रहा और हमलावरों ने कुछ लोगों को आग के हवालें किया है, यह दावा भी स्थानिय लोग कर रहे है| पर, गांववालों ने किया यह दावा स्थानिय सुरक्षा यंत्रणा एवं सूत्रों ने ठुकराया है|

दो महीने पहले कदुना प्रांत के पडोसी प्रांत में फुलानी वंश से जुडे हथियारी गुटों ने काफी बडे हमलें किए थे| इन हमलों में करीबन ३२ लोग मारे गए थे| इसके बाद सोकोटो से अटलांटिक महासागर तक अपने धर्मशत्रु के नियंत्रण में होनेवाले पुरे भूभाग पर फुलानी फिर से कब्जा करेंगे, यह धमकी फुलानी संगठन का अध्यक्ष बादू सलिसू अहमद ने दी थी| साथ ही फुलानी गुट के सैनिक पर एक हमला किया गया तो तिगुना जवाब मिलेगा, यह इशारा अहमदू ने दिया था|

इस पृष्ठभूमि पर रविवार के दिन हुआ यह हमला फुलानी या अन्य आतंकी संगठन ने किया होगा, यह संभावना ठुकराई नही जा सककती| नाइजेरिया में बोको हराम के साथ वांशिक हथियारी गुटों का भी समावेश है और इसमें से कुछ गुट आतंकियों से जुडे होने की बात भी कही जा रही है| इस वजह से रविवार के दिन हुए हमलें में किसका हाथ होगा, यह जानकारी आगे नही आ सकी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.