मुंबई में ३८ हज़ार करोड़ की विकास परियोजनाओं का प्रधानमंत्री ने किया शिलान्यास – दो मेट्रो मार्ग जनता को समर्पित

मुंबई – गुरुवार को मुंबई दौरे पर पहुँचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में ३८ हज़ार करोड़ रुपयों की परियोजनाओं की नींव रखी। साथ ही प्रधानमंत्री के हाथों मुंबई में दो मेट्रो मार्ग जनता को समर्पित किए गए। विशाल सपने देखकर इन्हें साकार करने का साहस देश ने प्राप्त किया है, ऐसा बयान प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर किया। साथ ही देश के शहर यानी विकास का इंजन हैं और इन शहरों की बुनियादी सुविधाओं के विकास पर सरकार ध्यान केंद्रीत कर रही हैं, यह जानकारी प्रधानमंत्री ने साझा की। ‘बीकेसी’ में आयोजित सभा में प्रधानमंत्री मोदी के साथ राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस उपस्थित थे।

मेट्रो मार्गपूरे विश्व का आर्थिक विकास सिकुड़ रहा हैं और इसी बीच भारत अभी भी बुनिया सुविधाओं की विकास परियोजनाओं में भारी निवेश कर रहा हैं। भारत को विकसित देश बनाने की प्रतिबद्धता इससे स्पष्ट होती है, ऐसा दावा प्रधानमंत्री ने किया। साथ ही मुंबई के लिए शुरू किए विकास परियोजनाओं की जानकारी भी प्रधानमंत्री ने इस दौरान प्रदान की। साथ ही आनेवाले समय में भारत की आर्थिक प्रगति के इंजन के तौर पर शहर काम करेंगे, यह विश्वास भी प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर व्यक्त किया। इसी कारण से शहरों की बुनियादि सुविधाओं की बड़ी अहमियत होने की बात प्रधानमंत्री ने रेखांकित की। साथ ही इसके लिए केंद्र सरकार हर तरह की कोशिश कर रही हैं, यह भी प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया।

देश के सभी शहरों में यातायात की व्यवस्था विकसीत करने के लिए प्राथमिकता दी जा रही है, ऐसा प्रधानमंत्री मोदी ने कहा। मुंबई के मेट्रो मार्ग २ ए और मेट्रो मार्ग ७ प्रधानमंत्री के हाथों जनता को समर्पित किए गए। करीबन १२,६०० करोड़ रुपयों की लागत के इन परियोजनाओं की वजह से मुंबई की यातायात की व्यवस्था का भार काफी कम होगा और मुंबईवासियों का सफर अधिक सुलभ होगा, यह दावा किया जा रहा है। इसके साथ ही २६ हज़ार करोड़ रुपयों से भी अधिक लागत सीविज ट्रिटमेंट प्रोजेक्ट का शिलान्यास प्रधानमंत्री के हाथों किया गया। मलाड़, भांडूप, वर्सोवा, घाटकोपर, वांद्रे, धारावी और वरली में यह प्रकल्प शुरू होंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने मुंबई में तीन जगहों पर मल्टी स्पेशालिटी अस्पतालों के निर्माण कार्य की नींव रखी। भांडूप, गोरेगांव और ओशिवरा में इन अस्पतालों का निर्माण होगा।

इसके साथ ही मुंबई में करीबन ४०० किलोमीटर की सड़कों का कांक्रिटीकरण किया जाएगा और लगभग ६ हज़ार करोड़ रुपयों की लागत की इस परियोजना की वजह से मुंबई की सड़कों पर गड्डे होने की समस्या दूर हो सकती है। इसके अलावा छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के आधुनीकीकरण के काम का शुभारंभ भी प्रधानमंत्री के हाथों किया गया और इसके लिए करीबन १,८०० करोड़ रुपयों का प्रावधान किया गया हैं। 

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.