इथियोपिया में निर्मम नरसंहार में ३०० से अधिक की मौत – प्रधानमंत्री अबि अहमद का ‘ओरोमो लिबरेशन आर्मी’ पर आरोप

आदिस अबाबा – इथियोपिया के ओरोमिआ प्रांत के पश्‍चिमी हिस्से में किए गए वांशिक हत्याकांड़ में ३०० से अधिक लोग मारे गए हैं। सोमवार को ओरोमिआ प्रांत के केलेमा वोलेगा क्षेत्र में हुई हिंसा में इतनी बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने की जानकारी प्रधानमंत्री अबि अहमद ने सोशल मीडिया पर साझा की। इथियोपिया की सरकार ने इस हत्याकांड़ के पीछे आतंकी संगठन घोषित किए ‘ओरोमो लिबरेशन आर्मी’ गुट का हाथ होने का आरोप लगाया है। मारे गए लोगों में अम्हारा वंश के नागरिकों का समावेश है। पिछले १५ दिनों में ओरमिआ प्रांत में किया गया यह दूसरा हत्याकांड़ है।

ओरोमिआ प्रांत के स्थानीय प्रशासन एवं प्रत्यक्षदर्शी लोगों ने साझा की हुई जानकारी इस हत्याकांड़ की जानकारी सामने आयी। सोमवार सुबह करीबन छह बजे केलेम वोलेगा क्षेत्र के हवा गेलन डिस्ट्रिक्ट के ‘मेंडर २०’ गांव में इस नरसंहार को अंजाम दिया गया। ‘ओरोमो लिबरेशन आर्मी’ के सदस्यों ने पूरे गांव पर हमला करके घर एवं खेतों को लक्ष्य किया। हमलावरों के जाने के बाद हमले की जगह पर मदद पहुँची और शवों की गिनती का काम अभी शुरू है, यह जानकारी इस नरसंहार से बच निकले गांववालों ने प्रदान की। हमारें सामने लगभग ३०० से अधिक शव जमा किए गए हैं, यह भी प्रत्यक्षदर्शी ने कहा।

इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबि अहमद ने सोशल मीडिया से इस नरसंहार की जानकारी सार्वजनिक की। इसमें ओरोमिआ क्षेत्र के आतंकी गुट ने मासूम लोगों का नरसंहार किया यह कहकर इस गुट को खत्म करने के लिए सरकार सख्त कार्रवाई करेगी, ऐसी चेतावनी दी। सरकार की इस क्षेत्र में कार्रवाई जारी है और इस कार्रवाई से बौखलाएँ आतंकी हत्याकांड़ कर रहे हैं, ऐसा दावा भी सरकार ने किया। ‘इथियोपिअन ह्युमन राईटस्‌ कमिशन’ एवं ‘अम्हारा असोसिएशन ऑफ अमरीका’ इन दोनों गुटों ने इस नरसंहार के वृत्त की पुष्टि की है।

इस हत्याकांड़ को लेकर ‘ओरोमो लिबरेशन आर्मी’ पर आरोप लगाए जा रहे हैं, फिर भी इस गुट ने ये आरोप ठुकराए हैं। इथियोपियन सेना और सरकार समर्थक सशस्त्र गुटों ने हमलें किए, ऐसा दावा ‘ओरोमो लिबरेशन आर्मी’ के प्रवक्ता ने किया। पिछले १५ दिनों में किया गया यह दूसरा बड़ा नरसंहार है। पिछले महीनें ‘ओरोमो लिबरेशन आर्मी’ ने टोले क्षेत्र में लिए हमलों में ३०० से अधिक लोग मारे गए थे।

चार साल पहलें इथियोपिया की बागड़ोर संभालने के बाद अबि अहमद ने वांशिक संघर्ष पर हल निकालने का वादा किया था। लेकिन, वास्तव में इथियोपिया में नए से वांशिक संघर्ष का विस्फोट होता दिख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.