इथियोपिया के ओरोमिया प्रांत में वंशिक हत्याकांड़ – दो हफ्ते में २०० से अधिक की मौत

ethiopia-genocide-2आदिस अबाबा – इथियोपिया के ओरोमिया प्रांत में हुए वंशिक संघर्ष में २०० से अधिक लोग मारे गए हैं। बीते हफ्ते में ओरोमिया प्रांत के ‘ईस्ट वोलेगा ज़ोन’ नामक क्षेत्र में हुए संघर्ष में यह लोग मारे गए। इथियोपिया सरकार ने आतंकी संगठन घोषित किए ‘ओरोमो लिबरेशन आर्मी’ नामक गुट ने यह हत्याकांड़ करने की बात कही जा रही है। इस गुट ने तिगरे में स्थित हथियारबंद विद्रोही गुटों के साथ प्रधानमंत्री अबि अहमद की सरकार का तख्ता पलटने हेतु हाथ मिलाने की बात भी सामने आयी है।

इथियोपिया के मानव अधिकार आयोग ने साझा की हुई जानकारी से इस वंशिक हत्याकांड़ की घटनाएं सामने आयी हैं। बीते हफ्ते में १८ अगस्त के दिन ‘ओरोमो लिबरेशन आर्मी’ ने ‘ईस्ट वोलेगा झोन’ के किरामु डिस्ट्रिक्ट में बड़ा हमला किया। इस हमले में अम्हारा वंशियों को लक्ष्य किया गया। इस दौरान १५० से अधिक की मौत हुई और मृतकों में महिलाएं और छोटे बच्चों का भी समावेश होने की जानकारी स्थानीय लोगों ने प्रदान की। इस हमले के बाद प्रतिशोध के तौर पर स्थानीय विद्रोही गुटों ने जवाबी हमले करने की बात सामने आयी है। इन हमलों में ६० से अधिक लोग मारे गए हैं। स्थानीय माध्यमों के अनुसार इस संघर्ष में मरनेवालों की संख्या २३० से अधिक है।

ethiopia-genocide-1वंशिक संघर्ष में इतनी बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने की बीते छह महीनों में हुई यह दूसरी घटना है। मार्च में ओरोमो और अम्हारा वंशियों के बीच हुए भीषण वंशिक संघर्ष में ३०० से अधिक लोग मारे गए थे। तीन वर्ष पहले इथियोपिया का नियंत्रण हाथों में लेने के बाद अबि अहमद ने वंशिक संघर्ष का हल निकालने का वादा किया था। लेकिन, असल में इथियोपिया में नए से वंशिक संघर्ष भड़कता हुआ दिख रहा है।

तिगरे प्रांत में विद्रोह को कुचलने के लिए प्रधानमंत्री अबि अहमद असफल हुए हैं। बल्कि तिगरे के विद्रोहियों ने अब अन्य हिस्सों को लक्ष्य करने की धमकी दी है। इसी के साथ ‘ओरोमो लिबरेशन आर्मी’ और तिगरे के विद्रोही एकजुट होने की बात भी सामने आयी है। यह एकजुट प्रधानमंत्री अहमद के लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित होगी, यह माना जा रहा है। देश में विद्रोह को कुचलने के लिए उन्होंने पड़ोसी इरिट्रिया से सहायता प्राप्त की है और यह बात उन पर ही पलट सकती है, यह इशारा विश्‍लेषक दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.