ट्युनिशिया के करीब दो जहाज पटलने से ३० शरणार्थियों की मौत

ट्युनिस – ट्युनिशिया के समुद्री क्षेत्र में दो जहाज़ पटलने से हुई दुर्घटना में कम से कम ३० शरणार्थियों की मौत होने का ड़र जताया जा रहा है। शनिवार को यह हादसा होने की जानकारी ट्युनिशिया की यंत्रणा ने साझा की। गुरूवार से शनिवार इन तीन दिनों में ट्युनिशिया के समुद्री क्षेत्र में लगभग सात जहाज़ पलटी हुए हैं और इससे ५० से भी अधिक लोग मारे गए हैं। मृतकों में अफ्रीकी नागरिकों की संख्या ज्यादा बताई जा रही हैं।

पिछले महीने इटली के दक्षिणी ओर कैलाब्रिआ प्रांत में हुए जहाज़ दुर्घटना में करीबन ९० शरणार्थियों की मौत हुई थी। इस दुर्घटना के बाद अफ्रीका से यूरोपिय देशों में अवैध घुसपैठ करने की कोशिश में लगे शरणार्थियों का मुद्दा फिर से चर्चा का मुद्दा बना था। मार्च महीने में दक्षिणी यूरोप के पांच देशों ने बैठक करके यूरोपिय महासंघ इसे गंभीरता से नहीं देख रहा हैं, ऐसी आलोचना की थी। इस पृष्ठभूमि पर ट्युनिशिया में लगातार हुई यह दुर्घटना ध्यान आकर्षित कर रही हैं।

अफ्रीका के लीबिया और ट्युनिशिया से यूरोपिय देशों में शरणार्थियों के काफी झुंड़ घुसपैठ कर रहे हैं। लीबिया के तटरक्षक बल ने पिछले कुछ महीनों में शरणार्थियों के जहाज़ों पर आक्रामक कार्रवाई शुरू की हैं। इस वजह से शरणार्थियों की तस्करी कर रहे गिरोहों ने अपना रूख ट्युनिशिया की ओर करने की बात देखी जा रही है। साल २०२२ के पहले दो महीनों में कुल १,३०० शरणार्थी ट्यूनिशिया से इटली पहुंचे थे। लेकिन, साल २०२३ में इनकी संख्या बढ़कर १२ हज़ार हुई हैं।

ट्युनिशिया की यंत्रणा शरणार्थियों की तस्करी को गंभीरता से संभाल नहीं रही हैं। साथ ही समुद्री सुरक्षा की ओर भी ट्युनिशिया की सरकार ने ध्यान नहीं दिया है। इससे मानवी तस्करी कर रहे गिरोह लाभ उठा रहे हैं और ट्युनिशिया अब यूरोप प्रवेश करने के लिए शरणार्थियों के लिए नई राह बनकर सामने आ रहा हैं। लेकिन, यह मार्ग ज्यादा सुरक्षित ना होने की बात पिछले तीन दिनों में हुई जहाज़ दुर्घटना से स्पष्ट हुई है। पिछले साल भूमध्य समुद्री क्षेत्र से सफर कर रहे करीबन डेढ़ हज़ार शरणार्थियों की जहाज़ दुर्घटना से मौत हुई ती।

ट्युनिशिया के समुद्री क्षेत्र में हो रही जहाज़ दुर्घटनाओं के साथ ही इटली के बंदरगाह पर मात्र २४ घंटों में दो हज़ार से भी अधिक शरणार्थियों के उतरने की जानकारी स्थानिय यंत्रणा ने साझा की। यह शह शरणार्थियों की घुसपैठ का नया रिकॉर्ड होने की जानकारी इटली के अधिकारी ने प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.