येमन में पांच महीनों से जारी संघर्ष में तकरीबन १५ हज़ार हौथी विद्रोही ढ़ेर – सौदी की नई कार्रवाई में २०० विद्रोहियों के मारे जाने का दावा

हौथीदुबई/रियाध – सौदी अरब और अरब मित्रदेशों के गठबंधन ने बीते चौबीस घंटों के दौरान येमन में कार्रवाई करके २०० से अधिक हौथी विद्रोहियों को मारने का दावा किया है| ईरान के रिवोल्युशनरी गार्डस् और हिज़बुल्लाह नामक ईरान से जुड़े आतंकी संगठनों के येमन में स्थित ठिकानों पर यह हमले करने का बयान सौदी के नेतृत्व का यह गठबंधन कर रहा है| इसी बीच जून से सौदी और अरब मित्रदेशों ने येमन की कार्रवाई में १४,७०० हौथी विद्रोहियों को मार गिराया है|

सौदी अरब और अरब मित्रदेशों के इस सैन्य गठबंधन ने बीते चौबीस घंटों के दौरान येमन में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया| येमन में स्थित ईरान के रिवोल्युशनरी गार्डस् एवं ईरान से जुड़े आतंकी ‘हिज़बुल्लाह’ संगठन के खुफिया अड्डों पर हवाई हमले करने का ऐलान अरब देशों के सैन्य गठबंधन ने किया है| इसमें राजधानी सना में अल-दुलैमी हवाई अड्डा, हथियारों के भंड़ार समेत सादा, धमर और अल जावफ प्रांत में मौजूद ठिकानों का समावेश था|

हौथीइन हवाई हमलों की पूरी जानकारी अभी प्राप्त नहीं हुई है| लेकिन, सौदी एवं अरब देशों ने येमन में ईरान के हितों को लक्ष्य करके सख्त संदेश देने का दावा किया जा रहा है| इसके साथ अरब देशों के इस सैन्य गठबंधन ने मरिब और अल-जावफ क्षेत्र में मौजूद हौथी विद्रोहियों के ठिकानों पर जोरदार हमले किए| इस दौरान २०० से अधिक हौथी विद्रोहियों के मारे जाने का बयान अरब देशों की सेना ने किया है|

गुरूवार के दिन हुए हमलों की जानकारी सार्वजनिक करना हौथी विद्रोहियों ने टाल दिया| लेकिन, हौथी से जुड़े समाचार चैनल ने साझा की हुई जानकारी के अनुसार राजधानी सना के उत्तर और दक्षिणी ओर के हिस्सों पर अरब देशों के विमानों ने हमले किए| कुछ घंटे पहले हौथी विद्रोहियों ने सौदी के आभा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ड्रोन हमला किया था| सौदी की यंत्रणाओं ने इस हमले को नाकाम किया| लेकिन, इसके बाद अरब देशों के हमले अधिक तीव्र होने का बयान वर्णित समाचार चैनल ने किया है|

हौथीईंधन से भरे मरिब प्रांत पर नियंत्रण पाने के लिए सौदी और अरब देशों की सेना ने हौथी विद्रोहियों पर जोरदार हमले करने की खबरें प्रसिद्ध हो रही हैं| इन हमलों में हौथी को जान का बड़ा नुकसान पहुँचने का दावा अरब देश कर रहे हैं| हौथी ने अब तक इस पर बयान नहीं किया था| लेकिन, हौथी संगठन से जुड़े सूत्रों ने साझा की हुई जानकारी के अनुसार जून से जारी संघर्ष में १४,७०० विद्रोही मारे गए हैं| यह हौथी को समर्थन प्रदान करने वाले ईरान के लिए बड़ा झटका होने का दावा किया जा रहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.