‘हेल्थ चेकअप’ के कारण राष्ट्राध्यक्ष बायडेन सत्ता का ज़िम्मा उप-राष्ट्राध्यक्षा कमला हैरिस को देंगे

Biden-Bransfer-power-Harrisवॉशिंग्टन – अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन स्वास्थ्य की सालाना जांच के लिए शुक्रवार सुबह अस्पताल में भरती हो रहे हैं| इस दौरान वे सत्ता का ज़िम्मा उप-राष्ट्राध्यक्षा कमला हैरिस के हाथों में देंगे| व्हाईट हाऊस ने इससे संबंधित निवेदन जारी किया है| बीते कुछ दिनों से बायडेन और हैरिस के ताल्लुकात खराब होने के दावे सामने आ रहे थे और इसी दौरान राष्ट्राध्यक्ष का यह निर्णय ध्यान आकर्षित कर रहा है|

शनिवार, २० नवंबर के दिन राष्ट्राध्यक्ष बायडेन का ७९ वां जन्मदिवस है| इससे एक दिन पहले बायडेन ‘वॉल्टर रीड अस्पताल’ में दाखिल होंगे| सालाना स्वास्थ्य की जॉंच के लिए वे अस्पताल में भरती हो रहे हैं, ऐसा कहा जा रहा है| इस जॉंच के दौरान राष्ट्राध्यक्ष बायडेन की ‘कोलॉनोस्कोपी’ होगी, यह जानकारी व्हाईट हाऊस के निवेदन में प्रदान की गई है|

इस जॉंच के लिए अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष को ‘एनेस्थेशिआ’ दिया जाएगा| इसे ध्यान में रखते हुए बायडेन राष्ट्राध्यक्ष पद का अपना ज़िम्मा कुछ समय के लिए उप-राष्ट्राध्यक्षा कमला हैरिस को प्रदान करेंगे| इस दौरान हैरिस उनके ‘वेस्ट विंग’ के दफ्तर से ही राष्ट्राध्यक्ष पद का ज़िम्मा संभालेंगी, यह स्पष्ट किया गया है| अमरिकी संविधान के प्रावधानों के अनुसार यह निर्णय होने की बात व्हाईट हाऊस ने स्पष्ट की है|

Biden-healthकुछ दिन पहले ही डेमोक्रैट पार्टी एवं उदारतावादी गुट के समर्थक समाचार चैनल ‘सीएनएन’ ने ही बायडेन-हैरिस के बीच के तनाव का वृत्त जारी किया था| सीएनएन ने इस वृत्त में हैरिस के करीबी एवं व्हाईट हाऊस से उठ रहे नाराज़गी के स्वरों का स्पष्ट ज़िक्र किया था| ‘सीएनएन’ ने अपने वृत्त में यह दावा भी किया था कि, बायडेन कमला हैरिस को उप-राष्ट्राध्यक्ष पद से हटाने का सख्त निर्णय भी कर सकते हैं| इस पृष्ठभूमि पर बायडेन ने स्वास्थ्य की जांच के कारण से हैरिस को अपने पद का ज़िम्मा सौंपना ध्यान आकर्षित करता है|

बायडेन ने जनवरी में राष्ट्राध्यक्ष पद का ज़िम्मा संभालने के साथ ही उनके स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती को लेकर लगातार सवाल उठाए गए थे| वार्ता परिषद के दौरान उनका खांसना, विमान से उतरते समय गिरना, रुक-रुक कर बोलने जैसी कई घटनाएँ भी सामने आयी थीं| अमरीका के स्वास्थ्य विशेषज्ञ एवं पूर्व लष्करी अफसरों ने भी बायडेन की क्षमता पर आपत्ति जताई थी|

Leave a Reply

Your email address will not be published.